फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat came forward for pharmacists

फार्मासिस्टों के लिए आगे आए हरीश रावत

Tue, 26 Oct 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Harish Rawat came forward for pharmacists
फ़ार्मासिस्टों को समर्थन देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन सौंपते संघ के पदाधि? - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। धरना और अनशन कर रहे बेरोजगार फार्मासिस्टों की मांगों के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरनास्थल से ही मोबाइल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की। रावत ने सीएम से कहा कि अति शीघ्र फार्मासिस्ट के शिष्टमंडल को बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। अगर ऐसा न हुआ तो 24 घंटे के भीतर वह और उनकी पार्टी फार्मासिस्ट की उग्र और आक्रोश रैली में मिलकर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार दोपहर एकता विहार सहस्त्रधारा रोड स्थित धरनास्थल पहुंचे। जहां नियुक्ति समेत 14 सूत्री मांगों को लेकर प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट महासंघ (एलोपैथिक) के बैनर तले प्रदेश भर के फार्मासिस्ट 68 दिन से धरने पर बैठे हैं। इसके अलावा सोमवार को पांच दिन से चार फार्मासिस्ट आमरण अनशन पर थे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बेरोजगार फार्मासिस्ट की मांगों को समर्थन दिया। हरीश रावत ने कहा कि अगर अभी मांग नहीं मानी गईं तो भविष्य में कांग्रेस सरकार बनते ही यह मुद्दा भी प्राथमिकता में रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष महादेव गौड़ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री 24 घंटे के अंदर उनकी समस्या का संज्ञान अवश्य लेंगे। धरने में अलीशा, अमिता, पूनम, मधु, धनपाल, राजीव, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed