फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat and rahul gandhi want derail bjp engine

भाजपा के इंजन को 'डिरेल' करने में जुटे रावत और राहुल 

Fri, 10 Feb 2017 12:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Feb 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
harish rawat and rahul gandhi want derail bjp engine
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala

चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में हरिद्वार से अपनी जनसभाओं की शुरूआत कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी से कई सवाल जवाब के इंतजार में हैं।

विज्ञापन


अपने कट्टर विरोधियों पर पलटवार के साथ केंद्र के बाद प्रदेश में भी इंजन चाह रहे मोदी कितना कामयाब होंगे, इस पर पूरे प्रदेश के सियासी समीकरण टिके हैं। उधर भाजपाइयों की ट्रेन डिरेल करने के लिए कांग्रेस ने पूरी फिल्डिंग सजा रखी है। इसकी शुरुआत राहुल गांधी ने सोमेश्वर से कर दी है।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो भी कम नहीं है उन्होंने भी लक्सर से जमकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। ऐसी स्थिति में भाजपा के लिए यह रैली बेहद अहम है। मतदान से ठीक पहले पीएम की चार जनसभाओं से प्रदेश में भाजपा को मोदी लहर की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता लागू होने से पहले 26 दिसंबर को मोदी ने दून में जनसभा कर विरोधियों के हौसलों के पस्त करने का दांव खेला है। परेड ग्राउंड में उमड़े जनसैलाब से दिखा मोदी मैजिक अब हरिद्वार में भाजपा की धड़कने बढ़ाने वाला है। मोदी हरिद्वार से किन मुद्दों को उठाते हैं इसपर सबकी नजर टिकी है।

दून में हुई रैली के दौरान मोदी ने प्रदेश के मुद्दों को छुआ तो जरूर था, लेकिन उनका फोकस उत्तराखंड को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए डबल इंजन पर रहा। मोदी ने जनता से अपील की थी कि एक इंजन आपने दिल्ली में दिया है अब एक इंजन देहरादून में चाहिए। मोदी के कहने का आशय था कि केंद्र में तो भाजपा की सरकार बना दी, अब उत्तराखंड में भी जनता भाजपा को समर्थन दे।

माया ने खेला दलित और अल्पसंख्यक का कार्ड

harish rawat and rahul gandhi want derail bjp engine
मायावती - फोटो : AmarUjala

अब केंद्र की रेल से डबल इंजन जोड़ने के लिए कौन सी नई लाइन मोदी बिछाते हैं, इसका इंतजार विरोधियों को भी है। इस बीच राहुल गांधी और मायावती की दो-दो जनसभाएं प्रदेश में हो चुकी हैं। राहुल ने नोटबंदी से लेकर मोदी से केंद्र की कई योजनाओं का जवाब मांगा है।

उधर माया ने दलित और अल्पसंख्यक का कार्ड खेल वोटों के धुव्रीकरण का दांव खेला है। मोदी के लिए विरोधियों के सियासी दांव पेच का तोड़ निकालने के साथ भाजपा के पक्ष में हवा बांधनी होगी। मोदी की जनसभा में यह भी देखना अहम रहेगा कि सीएम हरीश रावत को किन मुद्दों पर घेरते हैं।

परेड ग्राउंड से सबकी दूरी
पीएम नरेंद्र मोदी की देहरादून के परेड ग्राउंड में हुई जनसभा ने विरोधियों के लिए मैदान को अछूत बना दिया है। मोदी को सुनने के लिए मैदान में उमड़ी भीड़ को छू पाने से हर दल अब बच रहा है। जानकार मान रहे हैं कि मोदी की रैली से तय हुआ भीड़ का पैमाने को छू पाने में किसी भी दल के लिए आसान नहीं दिख रहा।

इस दौरान किसी भी नेता की रैली अगर परेड ग्राउंड में हुई तो सियासी विश्लेषक उसकी तुलना मोदी रैली से कर नेता का कद तय कर सकते हैं। भाजपा भी इस मैदान पर किसी दूसरे नेता की रैली करवाने की स्थिति से बचती दिखी है। ढाई सौ स्टार प्रचारों की फौज प्रदेश में घूम रहे हैं, लेकिन परेड ग्राउंड में किसी का कार्यक्रम नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed