फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   harish rawat allegation on modi government

उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप

Sun, 26 Jun 2016 01:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 26 Jun 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
harish rawat allegation on modi government
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है कि राज्य सरकार को केंद्र से पर्याप्त वित्तीय सहायता मिल रही है।

विज्ञापन


केंद्र से मिली आर्थिक सहायता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिरकार भाजपा ही बताए कि केंद्र से विभागवार कितना बजट मिला। रावत ने कहा कि भाजपा दावा कर रही है कि गत वर्ष की तुलना में इस बार 31 फीसदी ज्यादा बजट अवमुक्त हुआ है, जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र ने जो बजट जारी किया है, वह पिछले साल की तुलना में दो सौ करोड़ कम है।
विज्ञापन


बीजापुर हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री रावत ने केंद्र और भाजपा नेताओं पर राज्य की जनता को बजट के मुद्दे पर भ्रमित करने का आरोप लगाया। कहा कि सीएसएस, और सीएसएसआर योजनाओं की केंद्र ने स्वीकृति तो दी, लेकिन बजट के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं दी है, जबकि राज्य सरकार पूरा राज्यांश खर्च कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र कितनी नाइंसाफी कर रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एससी, एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति तक अवमुक्त नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमीनों की बंदरबाट करने का भी आरोप लगाया। कहा कि सार्वजनिक जमीनों से जुड़े जितने भी घोटाले हैं, सब भाजपा नेताओं से जुड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने सीडी प्रकरण को लेकर कहा कि उन्होंने सीबीआई को अपना बयान दर्ज करा दिया है। लेकिन अभी सीबीआई ने एक पक्ष ही सुना है। सीबीआई को उन लोगों से भी पूछताछ करनी चाहिए, जिनके नाम सीडी में सामने आए हैं। मुख्यमंत्री ने साफतौर पर कहा कि दलबदल प्रकरण में जिनकी भी संलिप्तता है, सबकी जांच होनी चाहिए।


मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से अपील करते हुए कि राज्य के विकास के लिए आगे आएं। कहा कि राज्य का विकास सामूहिक जिम्मेदारी है। इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा चाहिए। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि वे सकारात्मक सहयोग दें। लोगों में भ्रम की स्थिति न पैदा करें।

सियासी संकट और दलबदल से आहत मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में दलबदल का यह आखिरी प्रकरण होना चाहिए। मुख्यमंत्री रावत ने केंद्र सरकार को भी नसीहत देते हुए कहा कि वह तमाम मुद्दों पर राज्य के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण कर रही है, जिसे कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता है। गैरसैंण में सत्र के मुद्दे पर कहा कि विधानसभा का आखिरी सत्र वहीं होगा। जब विधानसभाध्यक्ष ने इच्छा जाहिर की है तो उसे पूरा किया जाएगा।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed