{"_id":"8412e912c2873b09c5a9201cc546963d","slug":"harish-fight-in-lok-sabha-election-with-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में अल्मोड़ा सीट से 'आप' के लिए लड़ेंगे हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा में अल्मोड़ा सीट से 'आप' के लिए लड़ेंगे हरीश
अमर उजाला, अल्मोड़ा/ नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Feb 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के लिए हरीश चंद्र आर्या को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
पढ़ें, छेड़छाड़ प्रकरणः ऐसे हुई थी हरक की युवती से मुलाकात
पार्टी के जिला संयोजक अखिलेश चंद्र ने बताया कि चंपावत जिले के पाटी निवासी हरीश चंद्र आर्या स्व. गोपाल कृष्ण के पुत्र और कुमाऊं केसरी स्व. खुशीराम के पोते हैं।
विज्ञापन
सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े रहे
स्व. खुशीराम ने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। कई साल पहले उनका परिवार पन्याली (हल्द्वानी) में बस गया था। हरीश चंद्र आर्या शुरू से ही सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, पंचायत में पद चाहिए तो मायके जाना होगा
1996 में वह हल्द्वानी से जिला पंचायत सदस्य चुने गए और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई। 1997 में इसी मुद्दे पर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया।
पढ़ें, नागफनी, उत्तराखंड को बना सकती है धनी
कुछ समय वह कांग्रेस से भी जुडे़, लेकिन भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया। वह अन्ना के आंदोलन से भी जुड़े। उत्तराखंड में आप को खड़ा करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
पढ़ें, 4 मई को खोले जाएंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट
आर्या शिल्पकार सुधारणी सभा के पदाधिकारी भी रहे। वह किसान सहकारी समिति हल्द्वानी के संचालक भी रह चुके हैं। 44 वर्षीय हरीश आर्या इंटरमीडिएट तक पढ़े हैं।
‘आप’ की दूसरी लिस्ट
दिल्ली : राजमोहन गांधी (पूर्वी दिल्ली), हिमाचल प्रदेश : राजन सुशांत (कांगड़ा)
उत्तराखंड : हरीश चंद्र (अल्मोड़ा), जम्मू एवं कश्मीर : राजा मुजफ्फर भट्ट (श्रीनगर)
पंजाब : धर्मवीर गांधी (पटियाला), गुजरात : शेखादा अतुलभाई गोविंदभाई (जूनागढ़),
पढ़ें, अब देहरादून से पहले ही रुक जाएंगी ट्रेन
राजस्थान : मेजर सुरेंद्र कुमार पूनिया (सीकर), अशोक कुमार जैन (कोटा), राज कादयान (झुंझुनू),
हरियाणा : नवीन जयहिंद (रोहतक), बलविंदर कौर (कुरुक्षेत्र), पूनम चंद रत्ती (सिरसा), युद्धवीर सिंह ख्यालिया (हिसार), जयसिंह ठेकेदार (सोनीपत)
मध्य प्रदेश : अनीता हिंडोलिया (उज्जैन), कैलाश अवस्या (खारगौन), कैप्टन अब्दुल नासिर हनीफ (जबलपुर), पारस सकलेचा (मंदसौर), खुमन सिंह (मंडला), भागवत सिंह राजपूत (विदिशा)
महाराष्ट्र: भावना भावेश वासनिक (अमरावती), समीर अब्दुल माजिद खान (सांगली), मारुति साहेब्रा बापकर (मावल), वामनराव सुदायशीराव (चंद्रपुर), ललित बब्बर (शोलापुर), सुभाष लोमटे (औरंगाबाद), संजीव साने (ठाणे), नंदू माधव (बीड), दिलीप मासके (जलना), गोंडिया प्रशांत मिश्रा (भंडारा-गोंडिया)