फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar : Woman dies in Bharat Mata temple complex, monkeys bite marks on her body

भारत माता मंदिर परिसर में युवती की मौत, शरीर पर बंदरों के काटने के निशान

Mon, 17 Feb 2020 10:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 17 Feb 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
haridwar : Woman dies in Bharat Mata temple complex, monkeys bite marks on her body
युवती का शव मिलने से सनसनी - फोटो : अमर उजाला

भारत माता मंदिर परिसर में सोमवार शाम एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के शरीर के कई हिस्सों पर बंदरों ने काटा हुआ है। माना जा रहा है कि बंदरों के हमले से दहशत में आने से युवती की मौत हुई होगी।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आ सकेगा। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। सोमवार की  शाम करीब साढ़े चार बजे भारत माता मंदिर परिसर में एक युवती के चीखने की आवाज सुनकर कर्मचारी दौड़कर वहां पहुंचे। देखा कि एक युवती अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी और मौके पर भारी संख्या में बंदर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Trending Videos

कई हिस्सों पर बंदरों ने काटा

जब तक मंदिर के कर्मचारी उसे उपचार के लिए ले जा पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी और सप्तऋषि चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला मौके पर पहुंचे।

सामने आया कि करीब 20 वर्षीय युवती के शरीर के कई हिस्सों पर बंदरों ने काटा हुआ था। उसके एक हाथ पर ओम गुदा हुआ है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पहनावे से युवती निम्न वर्ग की प्रतीत हो रही है। संभवत बंदरों ने जब उस पर हमला किया गया तो दहशत से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed