फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Union Home Minister Amit Shah launched various schemes of Cooperative Department

Haridwar: अमित शाह बोले- सहकारिता के जन सुविधा, जन औषधि केंद्र, सामूहिक खेती करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य

Thu, 30 Mar 2023 07:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Mar 2023 07:59 PM IST
सार

Amit Shah Haridwar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के 95 एमपैक्सों में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केन्द्रों की स्थापना का शुभारंभ भी किया।

विज्ञापन
Haridwar: Union Home Minister Amit Shah launched various schemes of Cooperative Department
अमित शाह ने सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को ऋषिकुल मैदान से उत्तराखंड की 95 संयुक्त सहकारी खेती, 95 जन सुविधा केंद्रों और 95 जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ किया। राज्य की 670 बहुद्देशीय सहकारी समितियों के पूर्ण रूप से कंप्यूटरीकरण होने पर उनका भी उद्घाटन भी किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2021 में देशभर में बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण कार्य की शुरुआत उत्तराखंड में हुई थी। 17 माह बाद सभी 670 समितियाें का कंप्यूटरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। कोआपरेटिव सोसायटी के साथ 95 जन औषधि केंद्र एवं जन सुविधा केंद्रों की शुरूआत भी सबसे पहले उत्तराखंड ने की है। सहकारिता के जन औषधि केंद्रों से जनता को 50 से 90 प्रतिशत सस्ती दवाई मिल सकेंगी। 
विज्ञापन


Uttarakhand: हरिद्वार पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- अगली रामनवमी पर भव्य मंदिर में विराजमान होंगे भगवान राम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

योजनाएं सीधे गांवों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहकारिता से समृद्धि के लिए 75 वर्ष में पहली बार देश में अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया। सहकारिता मंत्रालय के माध्यम से देश के 63 हजार बहुउद्देश्यीय समितियों का कंप्यूटरीकरण करने का कार्य शुरू किया गया है। 360 सहकारी बैंक की शाखाओं और 670 बहुद्देशीय समितियों का कंप्यूटरीकरण कर उत्तराखंड सहकारिता क्षेत्र में देश में पहले नंबर पर आ गया है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा 95 जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से भारत और उत्तराखंड सरकार की विभिन्न योजनाएं सीधे गांवों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उत्तराखंड के 95 ब्लाकों में माधो सिंह एकीकृत सामूहिक सहकारी खेती का शुभारंभ भी किया।


Haridwar: गुरुकुल कांगड़ी विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचे अमित शाह, छात्रों को डिग्री और मेडल से नवाजा

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव: सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की सही नीति और नीयत से देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। गृहमंत्री अमित शाह द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ उत्तराखंड के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक अवश्य पहुंचेगा। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सहकारी समितियां पूर्ण रूप से ऑनलाइन हो गई हैं। दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत 7 लाख 80 हजार किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जा चुका है। सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ा है। आत्मनिर्भर हो रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी, नरेश बसंल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सहकारिता सचिव बीवीआर पुरुषोत्तम समेत कई नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे।


राष्ट्रीय सहकारिता यूनिवर्सिटी और सहकारिता डाटा बेस बनेगा: शाह

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सहकारिता यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। राष्ट्रीय सहकारिता डाटा बेस भी तैयार किया जा रहा है। बीजों के उत्पादन और किसानों के उत्पादों के निर्यात के लिए मल्टी स्टेट कोआपरेटिव बनाए गए हैं। सहकारिता नीति भी बनाई जा रही है। कहा कि आने वाले समय में गांवों में पेयजल व्यवस्था का कार्य भी समितियों को सौंप सकते हैं। उन्होंने कहा कि छोटी जोत वाले किसानों को पशुपालन, मत्स्य पालन एवं अन्य व्यवसायों से जोड़ने का कार्य किया गया है। कोआपरेटिव के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में जितने भी इनिसिएटिव लिए हैं उत्तराखंड सरकार ने सभी को धरातल पर उतारकर देवभूमि के छोटे किसानों के भले के लिए कार्य किया है।

सराहनीय कार्य करने वाले किसान सम्मानित

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्य में कृषि एवं औद्यानिकी क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे किसानों को सम्मानित भी किया। दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को बिना ब्याज के ऋण का चेक वितरण किए। सहकारिता मंत्री ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना, संयुक्त सहकारी खेती एवं बहुउद्दश्यीय सहकारिता समितियों के कम्यूटरीकरण पर आधारित डाक्यूमेंटरी का अवलोकन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed