हरिद्वार के ये दो विधायक बने राष्ट्रपति प्रत्याशी कोविंद के प्रस्तावक
राष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के प्रस्तावक बनने का गौरव भाजपा के ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर व रानीपुर विधायक आदेश चौहान को हासिल हुआ है।
राष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के प्रस्तावक बनने का गौरव भाजपा के ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर व रानीपुर विधायक आदेश चौहान को हासिल हुआ है।
दोनों ने मंगलवार को दिल्ली में उनके नामांकन पत्र पर प्रस्तावक बन हस्ताक्षर किया।
दबाव में ही भाजपा ने दलित चेहरा चुना
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा कर रही है, लेकिन कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध का ही यह परिणाम है कि अब राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए भाजपा को दलित प्रत्याशी ही लाना पड़ा है।
राष्ट्रपति पद के चुनाव में पार्टी की क्या रणनीति रहेगी वह तो अलग है लेकिन व्यक्तिगत तौर पर रावत ने प्रत्याशी बनाए जाने पर रामनाथ कोविंद को शुभकामनाएं दी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावों के रूप में केवल मोर्चा हारी है युद्ध नहीं हारी है। जनता के हितों की लड़ाई लड़ते हुए संघर्ष का रास्ता अपनाकर कांग्रेस को दोबारा खड़ा किया जाएगा।