फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar three-tier panchayat election 2021: Publication of final voter list in Haridwar today

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021: हरिद्वार में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आज

Fri, 23 Jul 2021 10:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Jul 2021 10:39 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण के चलते जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं कराया जा सका है। इसके कारण ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में प्रशासनिक अधिकारी बतौर प्रशासक पंचायतों का वित्तीय और प्रशासनिक कार्य देख रहे हैं।

विज्ञापन
haridwar three-tier panchayat election 2021: Publication of final voter list in Haridwar today
पंचायत चुनाव

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। हरिद्वार जिले की 318 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची तैयार की गई है। नगर पंचायत के विवाद में फंसी पंचायतों की सूची का प्रकाशन नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं कराया जा सका है। इसके कारण ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में प्रशासनिक अधिकारी बतौर प्रशासक पंचायतों का वित्तीय और प्रशासनिक कार्य देख रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर के चलते रुके मतदाता सूची बनाने के कार्य को फिर से शुरू किया गया था। 28 जून को पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया था। जिस पर ग्रामीणों ने आपत्तियां और दावे प्रस्तुत किए थे। अब सभी का निस्तारण करने के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार से पंचायत भवनों पर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी ने आरसी त्रिपाठी ने बताया कि बीएलओ और ग्राम पंचायत अधिकारी पंचायत भवनों पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करेंगे। जिन ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया चल रही है, उनमें फिलहाल मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं किया जा रहा है। पंचायत चुनाव कब होंगे। इसके बारे में अभी कोई आदेश नहीं मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed