Haridwar: ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे की मांग को लेकर हरकी पैड़ी जा रहे सिख जत्थे को बॉर्डर पर रोका, धरने पर बैठे
पुलिस ने डांडी चौक के पास ही बैरिकेडिंग कर जत्थे को रोक दिया। नाराज सभी लोग चौक पर ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रमेश चंद्र नौटियाल ने ज्ञापन लिया।
विस्तार
गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी मूल स्थान की मांग को लेकर हरकी पैड़ी आ रहे सिखों के जत्थे को पुलिस ने पथरी के डांडी चौक पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे पथरी के दिनारपुर से संयुक्त किसान मोर्चा उत्तराखंड के सदस्य सूबा सिंह ढिल्लो और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री की अगुवाई में सिखों का जत्था हरकी पैड़ी के लिए निकला।
पुलिस ने डांडी चौक के पास ही बैरिकेडिंग कर जत्थे को रोक दिया। नाराज सभी लोग चौक पर ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रमेश चंद्र नौटियाल ने ज्ञापन लिया।
Tyuni Accident: छुमरा गांव से त्यूणी जा रही कार खाई में गिरी, 14 साल के बच्चे समेत दो की मौत, तीन घायल
सूबा सिंह ढिल्लो ने कहा कि गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब हरकी पैड़ी मूल स्थान पर ही बनाने के लिए लंबे समय से सिख समाज मांग करता आ रहा है। लेकिन सरकार और प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है। सिखों को मूल स्थान वापस दिया जाए। गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी का मूल स्थान वापस नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
चेकपोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
वहीं, ऑल इंडिया सिख कांन्फ्रेंस के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बब्बर ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे की मांग को लेकर जत्थे के साथ जिले में प्रवेश कर रहे थे। सूचना पर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने नारसन चेकपोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।
इस बीच पुलिस-प्रशासन ने कारों से जा रहे जत्थे को नारसन बॉर्डर पर ही रोक लिया, लेकिन जत्था हरिद्वार जाने की जिद पर अड़ गया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। इस बीच हल्की नोकझोंक भी हो गई। एएसडीम विजय नाथ शुक्ला, सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान, कोतवाल प्रभारी मनोज मैनवाल ने वार्ता कर वापस दिल्ली भेज दिया।
वहीं, दिल्ली जाने से पूर्व गुरु चरण सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि हरिद्वार हरकी पैड़ी पर सिखों के 400 वर्ष पुराने गुरुद्वारे को नष्ट कर दिया गया था। जिसके चलते आज गुरुद्वारे के लिए लड़ाई लड़ने के लिए वह हरिद्वार जा रहे थे। कहा कि गुरुद्वारे के लिए हम संघर्ष करते रहेंगे।
उन्होंने प्रशासन से हरकी पैड़ी पर गुरुद्वारा बनाने की मांग भी की। इस मौके पर राजविंद्र, कुलदीप सिंह, पूर्ण सिंह, संजय, अर्जुन सिंह, परमिंदर सिंह, परमजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, लाभ सिंह और सर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।