फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Shri Mahant Ravindrapuri said only Panch and Secretary of Niranjani Akhara have right to give post

Haridwar: बोले श्रीमहंत रविंद्रपुरी, पद देने का अधिकार सिर्फ निरंजनी अखाड़े के पंच और सचिव को

Fri, 14 Jun 2024 11:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Jun 2024 11:15 PM IST
सार

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद किसी को दिया है। यह जानकारी उनके संज्ञान में पंजाब के कुछ समाचार-पत्रों के माध्यम से आई है।
 

विज्ञापन
Haridwar Shri Mahant Ravindrapuri said only Panch and Secretary of Niranjani Akhara have right to give post
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने गुर सिमरन सिंह को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया तो विरोध के स्वर उठने लगे। अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि अखाड़े में किसी को भी पद देने का अधिकार केवल अखाड़े के पंच और सचिव को है, न की आचार्य महामंडलेश्वर को। अखाड़े के पंच प्रकरण की जांच के बाद आगे का निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रेस को जारी बयान में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद किसी को दिया है। यह जानकारी उनके संज्ञान में पंजाब के कुछ समाचार-पत्रों के माध्यम से आई है।
विज्ञापन


आचार्य महामंडलेश्वर को ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, किसको पद देना है या नहीं देना है ये कार्य उनका नहीं है। आचार्य महामंडलेश्वर अपना पूजा पाठ का काम करते हैं। निरंजनी अखाड़े में पद देने या अन्य कार्य में उनका कोई अधिकार नहीं होता है। इस मामले में अखाड़े के पंचों की ओर से जांच की जाएगी। किसे पद दिया गया है और उनका परिचय क्या है, इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर बाबा रामदेव बोले,- देश में भेदभाव की नींव डालना सही नहीं

अखाड़े का नहीं अपना निजी प्रवक्ता किया नियुक्त : कैलाशानंद
निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ने कहा कि हमने अखाड़े का प्रवक्ता नहीं, बल्कि अपना निजी प्रवक्ता नियुक्त किया है। बहुत सारे ऐसे मामले होते हैं, जिस पर आचार्य होने के कारण बोलना शोभा नहीं देता। इस कारण हमने एक हिंदूवादी सनातन धर्म के प्रचारक और शिष्य को निजी राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। अखाड़े के बीच कोई मतभेद नहीं है। सचिव और अन्य पदाधिकारियों और संतों से इस विषय पर चर्चा हो गई है। किसी प्रकार का विवाद या तूल देने जैसा मुद्दा नहीं है। मैं जो भी कार्य करुंगा वह अखाड़े के हित और परंपरा के अनुरूप होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed