फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar Shiv Sena district chief threatened to kill

हरिद्वार: शिवसेना जिला प्रमुख को जान से मारने की धमकी, सड़े मांस के पैकेट पर लिखकर धमकाया

Sun, 15 Dec 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 15 Dec 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
haridwar Shiv Sena district chief threatened to kill
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

शिवसेना जिला प्रमुख चरणजीत सिंह पाहवा को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस संबंध में ज्वालापुर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने एक मोबाइल फोन नंबर को खंगालने का काम तेज कर दिया है। 

विज्ञापन


शिवसेना जिला प्रमुख चरणजीत सिंह पाहवा ने बताया कि शुक्रवार को उनको एक फोन कॉल आई। कॉल कर रहे शख्स ने कहा कि उनके लिए एक गिफ्ट पैकेट श्यामनगर कालोनी के मेन गेट पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इस तरह को कोई पैकेट नहीं मिला। शनिवार को एक पैकेट बरामद हुआ।
विज्ञापन

 

एक शख्स ने यह 'गिफ्ट' भेजने की बात मोबाइल फोन पर कही थी

पैकेट के ऊपर लगी दो चिट में हत्या करने की बात और गालियां भी लिखी हुई थी। पैकेट के अंदर सड़ा हुआ मांस रखा हुआ था। चरणजीत सिंह पाहवा ने इस संबंध में कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव को अवगत कराया। जानकारी दी कि उन्हें एक शख्स ने यह गिफ्ट भेजने की बात मोबाइल फोन पर कही थी।

कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। मोबाइल फोन नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि धमकी देने के पीछे संभवत हाल ही में मुर्गे के कच्चे मांस से लदा रेहड़ा पकड़वाने का मामला हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed