फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Sexual Assault and Murder Case: congress state president protest in city magistrate office

हरिद्वार: मासूम को न्याय दिलाने की मांग लेकर धरने पर बैठे प्रीतम सिंह, निशंक का पुलिस को अल्टीमेटम

Fri, 25 Dec 2020 10:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 25 Dec 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Sexual Assault and Murder Case: congress state president protest in city magistrate office
protest, pritam singh - फोटो : amar ujala

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा ऋषिकुल हत्याकांड ने प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय नहीं है। धर्मनगरी में कुंभ के आयोजन की तैयार हो रही है। ऐसे में इस घटना का देश भर में गलत संदेश गया। उन्होंने आरोपी के मौके से फरार होने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर एकत्र होकर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने ऋषिकुल में नौ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना पर आक्रोश प्रकट किया। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हरिद्वार देवभूमि का प्रवेश द्वार है, लेकिन अब धर्मनगरी में भी निर्भया और हाथरस जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, आम लोग और युवा अगर विरोध कर रहे हैं तो सरकार उनपर मुकदमे दर्ज करा रही है।
विज्ञापन


जबकि भाजपा की रैलियों और कार्यक्रमों में कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चाहे विधायक महेश नेगी का मामला हो या अन्य मामले सत्ता अपराधियों को संरक्षण दे रही है। प्रदर्शनकारियों में उत्तरप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राम सिंह सैनी, प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, रामयश सिंह, विनय सारस्वत, विमला पांडे, संतोष चौहान, आरर्येन्द्र शर्मा, अमरीश कुमार, सतपाल ब्रह्मचारी, मेयर अनीता शर्मा, विधायक ममता राकेश, धर्मपाल सिंह, राजकुमार, हाजी नईम कुरैशी, मोहित उनियाल, रोशन लाल, हरेंद्र शर्मा, प्रताप सिंह, मकबूल कुरेशी, अशोक शर्मा, फुरकान अली, परवेज आलम, नरेंद्र गुर्जर, सत्येंद्र प्रधान, जितेंद्र सिंह पवार, जगत सिंह रावत आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ के लिए तैयार नहीं है प्रदेश सरकार
कांग्रेस प्रदेश प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कुंभ के लिए तैयार नहीं है। अब तक कुंभ की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। मकर संक्रांति स्नान के साथ कुंभ शुरू हो जाता था, लेकिन सरकार ने अब तक कुंभ की अधिसूचना जारी नहीं की है। कहा कि कुंभ के लिए 4800 करोड़ का बजट प्रस्तावित था, लेकिन अब आठ सौ करोड़ का बजट जारी हुआ है, उसकी भी बंदरबांट हो रही है। प्रीतम सिंह ने दावा कि केंद्र सरकार के एक मंत्री ने भी कहा था कुंभ कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है।

कांग्रेस निकालेगी कैंडल मार्च
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हरिद्वार की मासूम बिटिया को न्याय दिलाने तक कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि आज (शनिवार) को पीड़ित को न्याय और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून में कैंडल मार्च निकालेंगे। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में भी घटना को पुरजोर ढंग से उठाया था। इसके बाद आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया। वहीं सरकार ने मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का आश्वासन दिया।

केंद्रीय मंत्री निशंक ने मासूम के परिवारजनों से कहा, बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ शुक्रवार रात दरिंदगी की शिकार पीड़िता के घर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने परिवारजनों से बातचीत कर सांत्वना दी और कहा कि दोषी कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। डॉ. निशंक ने पुलिस की मौजूदगी के बीच आरोपी राजीव कुमार के फरार होने पर कड़ी नाराजगी जताई। एसएसपी से कहा कि पुलिस जमीन-आसमान एक करे, तत्काल आउटपुट चाहिए।

केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक करीब सात बजे ऋषिकुल क्षेत्र स्थित मासूम बच्ची के घर पहुंचे। डॉ. निशंक ने बच्ची के परिवारजनों से अकेले में करीब पौने घंटे तक बातचीत कर दुख साझा किया। उनके साथ प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि भी शामिल रहे। उन्होंने परिवारजनों को भरोसा दिलाया कि आरोपी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।

परिवारजनों के कहा कि छह दिन बाद भी आरोपी राजीव नहीं पकड़ा गया है। केंद्रीय मंत्री ने एसएसपी सेंथिल अबुईद कृष्णराज एस और एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को परिवारजनों के समक्ष बुलाया। पुलिस की मौजूदगी के बीच राजीव कुमार के फरार होने और अब तक कोई पता नहीं चलने पर नाराजगी जताई।

कहा कि पुलिस उसकी कुर्की करे। उन्होंने आरोपी के सभी परिचितों, नाते रिश्तेदारों से पूछताछ कर उसे तत्काल गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया। परिवार के लोगों से बातचीत करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि घटना बेहद निंदनीय है। जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले बच नहीं पाएंगे। पुलिस पूरी ताकत से आरोपी की तलाश में लगी है। जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होगा और फांसी के फंदे तक पहुंचाया जाएगा।

लगातार दबिश, फिर भी पुलिस के हाथ खाली

ऋषिकुल क्षेत्र में मासूम से दरिंदगी का आरोपी छह दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस ने वांछित की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को पांच अतिरिक्त टीमें लगाई हैं। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मार रही है। वहीं शुक्रवार को कोर्ट बंद होने से कुर्की आवेदन प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी।

बीते रविवार को ऋषिकुल क्षेत्र में 11 साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना से लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रामतीरथ यादव को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसका मामा राजीव कुमार पुलिस को चकमा देकर वहां से भागने में कामयाब रहा। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेश पर डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग हरिद्वार में डेरा डालकर पूरे मामले की मानीटरिंग कर रही हैं।

डीआईजी के मुताबिक शुक्रवार को पांच अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं। इससे पहले आठ टीमें लगाई गई हैं। टीमें उत्तराखंड के अलावा यूपी, दिल्ली, पंजाब के संभावित ठिकानों में छापे मार रही हैं। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, लेकिन आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर है। आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित होने और वारंट जारी होने के बाद कुर्की की प्रक्रिया की जा रही है, लेकिन शुक्रवार को क्रिसमस डे पर न्यायालय बंद होने से कुर्की के लिए आवेदन नहीं हो सका है। विवेचक नगर कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह के मुुताबिक वांछित राजीव के कई परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

वांछित आरोपी राजीव कुमार की गिरफ्तारी के लिए कुल 13 टीमें लगाई गई हैं। यूपी पुलिस की भी मदद ली जा रही है। पुलिस को राजीव के कुछ सुराग हाथ लगे हैं, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा।
- नीरू गर्ग, डीआईजी गढ़वाल रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed