फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Robbery Karate gang had robbed jewellery showroom the leader of Punjab region was killed

Haridwar: कराटे गैंग ने डाली थी ज्वेलरी शोरूम में डकैती, पंजाब का सरगना था मुठभेड़ में मारा गया सतेंद्र

Tue, 17 Sep 2024 07:50 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Sep 2024 07:50 AM IST
सार

Haridwar Robbery Case: पिछले साल नौ नवंबर को रिलायंस ज्वेल्स के यहां हुई डकैती के बाद एक सितंबर को हरिद्वार में हुआ यह कांड सबसे बड़ा था।

विज्ञापन
Haridwar Robbery Karate gang had robbed jewellery showroom the leader of Punjab region was killed
शोरूम में डकैती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में दिन-दहाड़े डाली गई डकैती का संबंध पंजाब और दिल्ली में सक्रिय कराटे गैंग से है। सभी बदमाश कराटे गैंग के सदस्य हैं। इसका मुख्य सरगना दिल्ली का रहने वाला सुभाष है, जबकि रविवार रात को पुलिस की गोली से मारा गए सतेंद्र पाल को सुभाष ने पंजाब रीजन का मुखिया बनाया था।

विज्ञापन


उसकी अगुवाई में इस गैंग ने हिमाचल और पंजाब में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। यह गैंग भी गोल्ड लोन कंपनियों में लूट डकैतियों में माहिर रहा है। पिछले साल नौ नवंबर को रिलायंस ज्वेल्स के यहां हुई डकैती के बाद एक सितंबर को हरिद्वार में हुआ यह कांड सबसे बड़ा था।
विज्ञापन


घटना को लेकर पुलिस ने शुरुआत से ही ऐसे गैंग के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। शुरुआती पड़ताल में गैंग का पंजाब और इसके आसपास का होना सामने आया। इस बीच पिछले दिनों पुलिस को पता चला कि यह काम पंजाब और दिल्ली में सक्रिय कराटे गैंग का है। अपराध करने के तरीके भी कई जगहों से मेल खा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand: हरिद्वार डकैती कांड का खुलासा, डीजीपी ने कहा-मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ ढेर, दो साथी गिरफ्तार

इसी तरह से इस गैंग के बदमाशों ने ऊना में एक गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में करोड़ों की डकैती को घटना को अंजाम दिया था।पता चला कि इस गैंग का सरगना सुभाष निवासी दिल्ली है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य राज्यों से मिली जानकारी के आधार पर कराटे गैंग का नाम स्पष्ट हो गया।

सुभाष एक सितंबर को खुद अपने गुर्गों के साथ पहुंचा था। जांच में पता चला कि सुभाष ने पंजाब और हिमाचल राज्यों के लिए सतेंद्र पाल को मुखिया बनाया था। सतेंद्र की अगुवाई में ही ऊना में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

इसके साथ ही जांच में पता चला कि इस गैंग ने दिल्ली में भी 51 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस गैंग में ज्यादातर सदस्य पंजाब के रहने वाले हैं। हरिद्वार में भी कुल पांच बदमाशों में से चार मुक्तसर पंजाब के ही बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed