फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar pujari search modi horoscope on history

जानिए, हरिद्वार के पंडे क्यों खंगाल रहे हैं मोदी की कुंडली?

Wed, 16 Apr 2014 12:01 PM IST
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 16 Apr 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
haridwar pujari search modi horoscope on history

हरिद्वार में पूरे देश के यजमानों का रिकॉर्ड है। इन दिनों गुजरात प्रांत के सभी पंडे अपनी बहियां खंगाल रहे हैं ताकि मोदी के परिवार के नाम नजर आ जाए।

विज्ञापन


पंडों को उम्मीद है कि मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और बाबा रामदेव के आग्रह पर हरिद्वार तो अवश्य आएंगे। वह आए तो गंगा की आरती में भाग लेंगे तथा अपने पुरोहित की बही में नाम जरूर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


गुजरात प्रांत के कई तीर्थ पुरोहित हरिद्वार में विद्यमान हैं। पंडित जोशी प्रसाद-शिव प्रसाद, पंडित कुंभकरण-पन्नालाल, साढे़ पांच भाई, पंडित त्रिभुवन-रविदत्त, पंडित सीताराम-बल्ली, पंडित ओमप्रकाश-तोती, पंडित नंदीशाह-हरिचंद आदि कुछ ऐसी गद्दियों के नाम हैं जहां गुजरात के यात्री अपना नाम दर्ज कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को उनके पंडे ही कर्मकांड कराते हैं। यात्रा पर आने वाले गुजराती भी पुरोहितों की बही में वंश और पीढ़ियां दर्ज कराते हैं।

इंटरनेट पर ढूंढने की कोशिश

haridwar pujari search modi horoscope on history

सभी पंडित बहियां खंगाल रहे हैं। बहियों का बंटवारा क्षेत्र और जातियों के आधार पर किया गया है। सभी मोदी जाति और बड़ोदरा-बड़नगर के आसपास का क्षेत्र अपनी बहियों में ढूंढ रहे हैं।

परेशानी यह है कि नरेंद्र मोदी ने कभी अपना नाम बही में दर्ज नहीं कराया। सो, इनके दादा-परदादा के नाम इंटरनेट पर ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

अभी तक केवल पिता का नाम मिल पाया है। पुराहितों को उम्मीद है कि मोदी की पीढ़ी किसी न किसी बही में मिल जाएगी और वे जब भी पीएम बनकर हरिद्वार आएंगे, उन्हें मोटी दक्षिणा जरूर मिल जायेगी।

जसोदा बेन नंगे पांव यात्रा कर रही हैं

haridwar pujari search modi horoscope on history

नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन इन दिनों चारधाम यात्रा पर निकली हुई हैं। उन्होंने अपनी यात्रा दक्षिण के धाम रामेश्वरम् से प्रारंभ की।

द्वारिका धाम तथा जगन्नाथ पुरी धाम होते हुए बदरीनाथ धाम आएंगी। चूंकि, बदरीनाथ धाम के कपाट मई में खुलेंगे, अत: मासांत तक उनके आने की उम्मीद लगायी जा रही है।

गुजरात के पंडों ने बताया कि जसोदा बेन नंगे पांव यात्रा कर रही हैं, अत: नंगे पांव आने वाले गुजरातियों के सभी दलों पर निगाह रखी जा रही है। जसोदा बेन गंगा नहाकर ही बद्रीनाथ धाम जाएंगी।

मैं हूं मोदी जाति का पंडा

haridwar pujari search modi horoscope on history

गुजरात की अधिकांश मोदी जाति मेरे पास है। बहुत बही खोज ली पर नाम अभी तक नहीं मिला। मोदी के दादा-बाबाओं के नाम तलाश रहा हूं।

निश्चय ही मेरी बही में नरेंद्र मोदी का नाम और पुरानी बीसों पीढ़ियां निकल आएंगी। मोदी जब भी हरिद्वार आएंगे, गंगा पूजन मैं ही कराऊंगा। मोदी को पीएम बनाने के लिये इन दिनों रोजाना विशेष पूजा कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed