फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Priest Shot Himself from his licency Revolver

हरिद्वार: पुजारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को उड़ाया, सुसाइड नोट में मानसिक परेशान होने का जिक्र

Sun, 08 Nov 2020 09:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Nov 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Haridwar: Priest Shot Himself from his licency Revolver
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
हरिद्वार में ज्वालापुर कोतवाली की शरद विहार कालोनी निवासी एक पुजारी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को पुजारी का लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में उन्होंने मानसिक रूप से परेशान होने का जिक्र किया है। घटना रविवार दिन की तीन बजे की है।
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि विनीत शास्त्री वाशिंकर (40) पुत्र गोपाल शास्त्री अवधूत मंडल आश्रम के पास शरद विहार कालोनी में अपनी मां के साथ रहते थे। विनीत अविवाहित थे और उनके दो भाई हरिद्वार से बाहर रहते हैं।
विज्ञापन


विनीत पूजापाठ करते थे। रविवार को विनीत अपने कमरे में थे और उनकी मां घर के बाहर काम कर रही थीं। करीब तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनकर मां कमरे के अंदर आई तो विनीत लहूलुहान पड़े थे। मां के शोर मचाने पर पड़ोसी भी पहुंच गए। पड़ोसियों की मदद से विनीत को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि विनीत के कमरे में उनका लाइसेंसी रिवाल्वर, तीन कारतूस और एक कारतूस का खोखा मिला है। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। कोतवाली निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि सुसाइड नोट में मानसिक परेशानी से जीवन से उब जाने का जिक्र किया है।


विनीत के सिर में गोली लगी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। कमरे से पुजारी का मोबाइल फोन मिला है। पुलिस के मुताबिक घटना से पहले पुजारी ने किन लोगों को फोन किया, इसकी भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed