फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Police Rescue four Tourists from UP Stuck on an Tapu in middle of Ganga River

Haridwar: गंगा के बीच टापू पर फंसे यूपी के चार यात्रियों के लिए देवदूत बनी पुलिस, ऐसे बचाई जिंदगी

Sun, 18 Jun 2023 07:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Jun 2023 07:48 PM IST
सार

पंडित दीनदयाल पार्किंग के पीछे गंगा में भी चार लोग नहाते हुए टापू पर पहुंच गए। इसके बाद पानी का बहाव बढ़ गया। जिससे वह टापू पर ही फंसे गए।

विज्ञापन
Haridwar Police Rescue four Tourists from UP Stuck on an Tapu in middle of Ganga River
टापू पर प फंसे लोगों को बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में दीनदयाल पार्किंग के पीछे गंगा में नहाते हुए यूपी के चार यात्री बीच में टापू पर पहुंच गए। इसके बाद पानी का बहाव तेज होने से चारों टापू पर फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू कर चारों को सकुशल बाहर निकाला।

विज्ञापन


Uttarakhand: वीकेंड पर मसूरी और हरिद्वार-ऋषिकेश पर्यटकों से 'पैक', रेंग-रेंगकर चले वाहन, तस्वीरें
विज्ञापन


रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। ऐसे में जहां-तहां गंगा घाटों और मुख्य धारा में लोग नहाने लगे। इसी बीच पंडित दीनदयाल पार्किंग के पीछे गंगा में भी चार लोग नहाते हुए टापू पर पहुंच गए। इसके बाद पानी का बहाव बढ़ गया। जिससे वह टापू पर ही फंसे गए। शोर मचाने पर कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ी। सिटी कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाई इनकी जिंदगी

सूचना पर जल पुलिस के हेड कांस्टेबल मुकेश और प्रदीप रावत, चालक मनोज बहुखंडी, अमित पुरोहित ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मिंटू शेरावत निवासी भोकारेहड़ी मुजफ्फरनगर, पंकज शर्मा निवासी नजीबाबाद, कपिल कौशिक और तोता राम निवासी मथुरा को टापू से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed