फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar police dog death

13 साल की सेवा देने के बाद दुनिया से अलविदा हुआ पुलिस का सुल्तान

Mon, 04 Jun 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 04 Jun 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
haridwar police dog death
police dog death - फोटो : amar ujala

तेरह साल की सेवा देने के बाद हरिद्वार पुलिस के सुल्तान (खोजी कुत्ते) ने रविवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। कोतवाली रानीपुर के परिसर में सुल्तान को भू-समाधि दी गई। दो अर्द्धकुंभ, एक कुंभ में सुल्तान ने सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। 

विज्ञापन


वर्ष 2003 में लेब्राडोर नस्ल का कुत्ता सुल्तान उत्तराखंड का हिस्सा बना था।  सुल्तान की तैनाती हरिद्वार जिले में हुई थी। पंजाब के फिल्लौर में पुलिस अकादमी में बारूदी गंध की पहचान करने की ट्रेनिंग दी गई थी। तब से सुल्तान हरिद्वार जिले में ही तैनात रहा और कुछ समय के लिए उसका तबादला पिथौरागढ़ जनपद हुआ था। वर्ष 2004 में अर्द्धकुंभ, वर्ष 2010 में कुंभ और वर्ष 2016 में अर्द्धकुंभ में अपनी सेवाएं दी थी। अर्द्धकुंभ खत्म होने पर सुल्तान रिटायर्ड हो गया था।
विज्ञापन


उसके देखने और सूंघने की शक्ति क्षीण हो गई थी। तब से सुल्तान रानीपुर कोतवाली परिसर में बने अपने सरकारी आवास में ही था। सुल्तान की जगह अर्द्धकुंभ में आए चार नए खोजी कुत्तों नकुल, फलेरा, डेजी और बेला ने ले ली थी। रविवार की सुबह सुल्तान ने आखिरी सांस ली। एएसपी रचिता जुयाल, कोतवाली प्रभारी पीसी मठपाल, एसएसआई दिलमोहन बिष्ट समेत डॉग स्कवॉयड के सदस्यों ने सुल्तान को भू समाधि दी। उससे पहले बाकायदा उसकी समाधि पर फूल मालाएं अर्पित की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed