हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज से पालतू हाथियों को किया शिफ्ट, अधिकारियों को मिले ड्रोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज से छह पालतू हाथियों को शिफ्ट कर दिया गया है। तीन बड़े पालतू हाथियों को मोतीचूर और तीन छोटे हाथियों को रवासन रेंज की मीठावाला में शिफ्ट कर दिया गया है। मोतीचूर रेंज में इन हाथियों से गश्त की जाएगी।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वन्यजीव प्रतिपालक कोमल सिंह ने बताया कि मोचीचूर रेंज में टाइगर की निगरानी करने के लिए पार्क की चीला रेंज से सभी छह पालतू हाथियों को शिफ्ट कर दिया गया है। तीन बड़े हाथियों को राजाजी पार्क की मोतीचूर रेंज में शिफ्ट किया गया है जबकि तीन छोटे हाथियों को रवासन रेंज में शिफ्ट कर दिया गया।
कोमल सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में तीन बड़े हाथों से राजाजी पार्क की मोतीचूर रेंज में नियमित रूप से गश्त की जाएगी। एक हाथी पर महावत सहित चार अन्य कर्मचारी भी मौजूद होंगे। इन हाथों से प्रतिदिन करीब 20 किलोमीटर की नियमित गश्त की जाएगी।
राजाजी पार्क के छह अधिकारियों को मिले ड्रोन
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की संवेदनशील सीमाओं पर निगरानी करने के लिए राजाजी पार्क के दो अधिकारियों सहित चार रेंजरों को छह ड्रोन आवंटित कर दिए गए हैं। इन ड्रोन की मदद से पार्क की संवेदनशील सीमाओं पर नजर रखी जाएगी।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वन्यजीव प्रतिपालक कोमल सिंह ने बताया कि एक ड्रोन वन्यजीव प्रतिपालक हरिद्वार डिवीजन और एक ड्रोन वन्यजीव प्रतिपालक चीला डिवीजन को आवंटित किया गया है। इसके साथ ही मोतीचूर, गौहरी, चीला, धौलखंड रेंज में भी एक-एक ड्रोन रेंजर को आवंटित कर दिया गया है। इन ड्रोन की मदद से पार्क की संवेदनशील सीमा पर निगरानी की जाएगी।
ताकि बरसात के मौसम में कोई तस्कर पार्क की सीमा में अंदर न आ सके। उन्होंने बताया कि इन ड्रोन के संचालन को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की रामगढ़ रेंज में कर्मचारियों और अधिकारियों को आज प्रशिक्षित किया जाएगा। कोमल सिंह ने बताया कि से ड्रोन 15 मीटर की ऊंचाई पर उड़ते हुए 500 मीटर के क्षेत्रफल पर चारों ओर नजर रख सकते हैं। दो बैटरी की मदद से से ड्रोन करीब दो घंटे तक उड़ान भर सकते हैं।