फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar patanjali Yogpeeth: Baba Ramdev Will Give sanyas Diksha to 10 Yuth Today

Haridwar: 100 युवाओं को बाबा रामदेव ने दी संन्यास दीक्षा, महोत्सव में पहुंचे मोहन भागवत और अमित शाह

Thu, 30 Mar 2023 09:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Mar 2023 09:43 PM IST
सार

Patanjali Yogpeeth Sanyas Diksha Program: महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस प्रमुख मोहन पहुंचे हैं। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी महोत्सव में पहुंचे और यज्ञ में भाग लिया। 

विज्ञापन
Haridwar patanjali Yogpeeth: Baba Ramdev Will Give sanyas Diksha to 10 Yuth Today
हरिद्वार में संन्यास दीक्षा कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पतंजलि संन्यास आश्रम में संन्यास दीक्षा महोत्सव में आज रामनवमी के अवसर पर स्वामी रामदेव ने 100 युवाओं को संन्यास की दीक्षा दी। वीआईपी घाट पर दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस प्रमुख मोहन पहुंचे हैं। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी महोत्सव में पहुंचे और यज्ञ में भाग लिया। उन्होंने पतंजलि विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया। योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा यह दूसरा संन्यास दीक्षा कार्यक्रम है। इसमें 60 बालकों और 40 बालिकाओं को सन्यास दीक्षा व 500 लोगों को ब्रह्मचर्य दीक्षा दी गई।

विज्ञापन


Uttarakhand: दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया, आज मलारी में करेंगे प्रवास
विज्ञापन


आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि वे काफी समय से हरिद्वार आते रहे हैं। संघ प्रचारक होने के नाते बैठकों में आना पड़ता था। आज के मुकाबले पहले देश में हालात बहुत खराब थे और इससे चिंता होती थी। उन्होंने कहा कि हम भी एक संकल्प लेकर चले लेकिन तब ऐसा वातारण नहीं था। मन में चिंता और ऊपर से गर्मी में तपने पर गंगा माता को नमन कर जल में बैठ जाते थे। गंगा के प्रवाह को देखकर मन को सुकून मिलता था। फिर जाकर काम पर लग जाते थे। आज उसी प्रवाह के साथ युवा संन्यासियों की साक्षात अनुभूति हो गई है। मन पूर्णतया आश्वस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि संन्यास दीक्षा लेने वालों से बड़ा त्याग उनके माता-पिता का है। जिन्होंने पाल-पोसकर देश, धर्म, संस्कृति और मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। आरएसएस के प्रमुख ने कहा कि नई पीढ़ी के लोग हाथ में कंकड़ बांधकर आगे बढ़ रहे हैं। धर्म, संस्कृति के लिए खुद को समर्पित कर रहे हैं। भागवत ने कहा कि युवा संन्यासियों को उसी शरीर में एक नया रूप मिला है। शरीर, बुद्धि और व्यक्तित्व की सारी मर्यादाओं से ऊपर उठकर परमात्मा को अपने में स्थापित करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संन्यास की दीक्षा लेने वाले युवाओं ने समाज, राष्ट्र, मानवता की सेवा का जो दृढ़ संकल्प लिया है वह सत्य और शिव संकल्प है। इसलिए परमात्मा सदैव उनके साथ है।

स्वामी रामदेव ने कहा कि संन्यास मर्यादा, वेद, गुरु और शास्त्र की मर्यादा में रहते हुए नव संन्यासी बड़े संकल्प के लिए प्रतिबद्ध हो रहे हैं। ब्रह्मचर्य से सीधे संन्यास में प्रवेश करना सबसे बरी वीरता है। संन्यासियों के रूप में अपने ऋषियों के उत्तराधिकारियों को भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर रहे हैं। कहा कि संन्यासी होना जीवन का सबसे बड़ा गौरव है। सभी 100 संन्यासी ऋषि परंपरा का निर्वहन करते हुए मातृभूमि, ईश्वरीय सत्ता, ऋषिसत्ता और अध्यात्म सत्ता में जीवन व्यतीत करेंगे। उन्होंने कहा कि नारायणी सेना तैयार की है, जो पूरे विश्व में संन्यास धर्म, सनातन धर्म व युगधर्म की ध्वजवाहक होगी। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि सभी एषणाओं, अविवेकपूर्ण कामनाओं एवं विषय वासनाओं और भोगों से मुक्त रहकर संन्यासी होना सबसे बड़ा उत्तरदायित्व है। एक संन्यासी के लिए गुरुनिष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा एवं ध्येयनिष्ठा में निरन्तरता बनाए रखना ही जीवन का प्रयोजन होना चाहिए।

मंत्रों के साथ 108 बार गंगा जल से अभिषेक कर किया पवित्र

हरिद्वार। वीआईपी घाट पर संन्यास दीक्षा पूरी होने के साथ विगत 9 दिनों से पतंजलि संन्यास आश्रम में अनवरत चल रहा तप एवं पुरुषार्थपूर्ण अनुष्ठान बृहस्पतिवार को पूर्ण हो गया। संन्यास दीक्षा देने के बाद स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण ने नव संन्यासियों का नमन किया। इससे पहले वेद मंत्रों के बीच देवताओं, ऋषिगणों, सूर्य, अग्नि आदि को साक्षी मानकर संन्यासियों का मुंडन संस्कार किया गया। संन्यासियों को शोभा यात्रा के साथ वीआईपी घाट लेकर आया गया। स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गंगा की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए संन्यासियों का मुंडन ऋषिग्राम में ही किया गया। सांकेतिक रूप से संन्यास दीक्षुओं ने शिखासूत्र और यज्ञोपवीत पतित पावनी मां गंगा के पावन जल में विसर्जित की। ऋषि-ऋषिकाओं ने गंगा में स्नान कर श्वेत वस्त्र त्यागकर भगवा वस्त्र धारण किए। स्वामी रामदेव एवं अन्य संतों ने 100 संन्यास दीक्षुओं को सिर पर पुरुषसुक्त के मंत्रों से 108 बार गंगा जल से अभिषेक कर पवित्र संन्यास संकल्प दिलाया।


ब्रह्मांड के कल्याण के होता है संन्यासी का जीवन 

गृहमंत्री ने कहा कि संन्यासी का जीवन किसी एक समाज अथवा देश के लिए नहीं समस्त ब्रह्माण के कल्याण के लिए होता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए संन्यासी अपना जीवन यापन कर सभी का कल्याण करें।

300 करोड़ की लागत से निर्मित प्रशासनिक ब्लॉक का लोकार्पण

अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि योगपीठ में पतंजलि विश्वविद्यालय के 300 करोड़ की लागत से निर्मित प्रशासनिक ब्लॉक का लोकार्पण किया। 

पीएम मोदी की पहल पर योग को वैश्विक मंच मिला

गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ वर्षों से पूरे विश्व में भारत, भारतीयता और भारत के ज्ञान को ब्रांड एम्बेसडर बनकर सम्मान दिलाने का काम कर रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के सामने 27 दिसंबर, 2014 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। कहा था कि हमारे पुरखों ने ऐसा ज्ञान अर्जित किया है जो किसी भी दवाई के बिना मनुष्य के शरीर को निरोगी रख सकता है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्ताव को पूरी दुनिया ने स्वीकारा और आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। हमारे ऋषि-मुनियों ने जो ज्ञान अर्जित किया वो केवल हमारे लिए नहीं है बल्कि पूरे ब्रह्मांड के कल्याण के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed