{"_id":"03827740faff438b5f5cfcc4e18a63c1","slug":"haridwar-panchayat-election-first-phase-complete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार पंचायत चुनावः शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहला चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार पंचायत चुनावः शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहला चरण
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के पहले चरण का चुनाव कई पोलिंग बूथों
विज्ञापन
पर मामूली नोकझोंक के साथ लक्सर और खानपुर ब्लॉक में शांतिपूर्ण तरीके से
संपन्न हो गया।
दोनों ब्लॉकों में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। लक्सर ब्लॉक के 71 मतदान केंद्रों पर 89 प्रतिशत और खानपुर ब्लॉक के 29 मतदान केंद्रों पर 91 प्रतिशत वोट डाले गए। चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सोमवार को लक्सर और खानपुर ब्लॉक में हुआ। इस दौरान युवाओं से लेकर वृद्ध महिलाओं और पुरुषों ने भी भारी उत्साह दिखाया।
लक्सर ब्लॉक में चुनाव के लिए 71 मतदान केंद्रों पर 207 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 1,14,711 थी। रात तक चले मतदान के दौरान इनमें से 1,02,092 वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान का प्रतिशत 89 रहा।
विज्ञापन
जबकि खानपुर ब्लॉक में चुनाव के लिए 29 मतदान केंद्रों पर 66 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। यहां कुल 35962 मतदाताओं में से 32725 लोग मतदान करने पहुंचे। यहां मतदान का प्रतिशत 91 रहा।
मतदान के दौरान जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ, एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस के अलावा एडीएम, सीडीओ, एसपी सीटी व एसपी देहात ने भी केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चुनाव अधिकारी मोहित चौधरी ने बताया कि दोनों ब्लॉकों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।