फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Youth who was making a video with his friend while bathing in Ganga canal drowned body found

Haridwar: यूपी से घूमने आया था युवक, गंगनहर में नहाते हुए साथी से बनवा रहा था वीडियो, डूबकर हुई मौत

Mon, 16 Jun 2025 06:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Jun 2025 06:40 PM IST
सार

Haridwar News: युवक अपने दोस्तों के साथ सहारनपुर से हरिद्वार घूमने आया था। वह अचानक गोविंदपुरी गंगा घाट पर रुके और वह नहाने चला गया। इस दौरान वह तेज बहाव में डूब गया।

विज्ञापन
Haridwar News Youth who was making a video with his friend while bathing in Ganga canal drowned body found
गंगनहर में डूबा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गोविंदपुरी घाट पर गंगनहर में नहाते हुए एक युवक साथी से वीडियो बनवाने लगा और रेलिंग पार करते हुए आगे पहुंच गया। जिसके बाद पानी के तेज बहाव में आकर वह डूब गया। युवक का शव पथरी पावर हाउस से पुलिस ने बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना रविवार शाम की है। जब विकास (40) पुत्र रामचंद्र निवासी पंजाबी बाग सहारनपुर यूपी अपने साथी प्रमोद कुमार, सागर, विवेक त्यागी निवासी पंजाबी बाग सहारनपुर के साथ हरिद्वार कार से घूमने आया था। सभी यहां गोविंदपुरी घाट पर गंगनहर में नहाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


विकास स्नान करने के लिए गंगनहर में उतरा और उसका साथी मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। इसी बीच रेलिंग पार करने के बाद आगे की तरफ तैरते हुए जाने लगा। कुछ ही दूरी पर पहुंचकर वह पहले रेलिंग के करीब आया, लेकिन फिर पानी के बहाव में आकर कुछ ही सेकेंड में डूबकर लापता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: शर्मनाक...महिला बाइक राइडर से अभद्रता, युवकों ने उतारे कपड़े, अश्लीलता की हदें पार...कैमरे में कैद

Trending Videos

ये पूरी घटना वीडियो में भी कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। सोमवार की दोपहर विकास का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हो गया।

पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed