हरिद्वार: युवक ने पहले की दोस्ती, फिर किया किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर किए अपलोड
नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने पहले उससे दोस्ती की और फिर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
17 वर्षीय किशोरी से दोस्ती करने के बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
कई बार दुष्कर्म का आरोप
नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने पहले उससे दोस्ती की और फिर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए।
पोक्सो समेत 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद पोक्सो समेत 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसपी सिटी व सीओ सिटी के निर्देशन में नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत को करने के निर्देश दिए हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर टीम रवाना
जिसके बाद राकेंद्र कठैत के नेतृत्व में महिला उप निरीक्षक संदीपा भंडारी, एसआई बिजेंद्र कुमाईं आरक्षी संजय की टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर टीमों को रवाना किया गया है। इसके साथ ही आरोपी की तलाश के लिए क्षेत्र में मुखबिरों की टीम को भी सक्रिय किया गया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।