{"_id":"619b624e7a68b8148a4a8242","slug":"haridwar-news-vehicle-thief-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: वाहन चोर निकला कोरोना पॉजिटिव तो कोतवाली में मचा हड़कंप, परिसर को किया जा रहा सैनिटाइज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरिद्वार: वाहन चोर निकला कोरोना पॉजिटिव तो कोतवाली में मचा हड़कंप, परिसर को किया जा रहा सैनिटाइज
Mon, 22 Nov 2021 03:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 22 Nov 2021 03:04 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक वाहन चोरी के एक मामले में फरार आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेश करने से पहले उसका मेडिकल कराया गया। जांच में आरोपी कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाहन चोरी के मामले में पकड़े गए एक आरोपी के कोरोना पॉजिटिव निकलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। मामला रानीपुर कोतवाली का है। आनन-फानन में आरोपी को मेला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार किया गया
हवालात सहित कोतवाली परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, आरोपी के संपर्क में आए कोतवाल कुंदन सिंह राणा समेत पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। पुलिस के मुताबिक वाहन चोरी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
रविवार रात में उसे हवालात में रखने के बाद कोर्ट में पेश करने से पहले उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल जांच में आरोपी कोरोना संक्रमित पाए जाने से पुलिसकर्मियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे आनन-फानन में मेला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
कोतवाल के संपर्क में भी कई अन्य लोग आए
कोतवाली परिसर को सैनिटाइज कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने और अस्पताल ले जाने वाले पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराने की तैयारी शुरू हो गई है। बताया गया है कि आरोपी से कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने भी पूछताछ की थी। वहीं, कोतवाल के संपर्क में भी कई अन्य लोग आए थे। उनका टेस्ट भी कराया जा सकता है।