फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Uttarakhand police operation maryada start on ganga ghat

हरिद्वार: पुलिस का 'ऑपरेशन मर्यादा' शुरू, 10 पुलिसकर्मियों की टीम रहेगी गंगा घाटों पर तैनात 

Fri, 16 Jul 2021 10:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Jul 2021 10:45 PM IST
सार

अब गंगा घाटों की महिमा को बचाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा शुरू किया है।

विज्ञापन
Haridwar News: Uttarakhand police operation maryada start on ganga ghat
ऑपरेशन मर्यादा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा घाटों पर रोजाना होने वाली असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए अब ऑपरेशन मर्यादा चलाया जाएगा। इसके तहत गंगाघाटों पर 10 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। ऑपरेशन मर्यादा की शुक्रवार से शुरुआत कर दी गई है। 

विज्ञापन


हरकी पैड़ी: नशे में मचा रहे थे हुड़दंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ में गंगाजल देकर दिलाई नशा न करने की शपथ
विज्ञापन


धर्मनगरी में गंगाघाटों पर पिछले कई दिनों से स्पीकर पर गाने बजाकर अश्लीलता करने, हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा की पैड़ियों पर रखकर हुक्का पीने, फर्जी किन्नरों की ओर से नौटंकी करने और बर्थडे पार्टी मनाने की कई घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कई लोगों पर इस मामले में कार्रवाई भी की गई, लेकिन अब गंगा घाटों की महिमा को बचाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा शुरू किया है। इस अभियान के तहत 10 पुलिसकर्मियों को गंगाघाटों पर तैनात किया जाएगा। यह पुलिसकर्मी अब 24 घंटे गंगाघाटों पर घूमेंगे और यहां पर उत्पात मचाने वालों पर कार्रवाई करेंगे। 

घाट पर हुड़दंग मचाते तीन पकड़े 

हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगाघाटों पर हुड़दंग मचाते तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 16 लोगों के खिलाफ गंगा घाटों पर गंदगी फैैलाने का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि ऑपरेशन मर्यादा अभियान के तहत शुक्रवार को गंगाघाट पर हुड़दंग मचाते साकेत, बिट्टे और सहदेव निवासी मवाना खुर्द जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 16 लोगों पर गंगाघाटों पर गंदगी फैलाने का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। 

कैंपटी से लौटाए 13 वाहन, 47 के चालान
मसूरी के कैंपटी फॉल में लगातार सैलानी पहुंच रहे है। बिना कोरोना जांच रिर्पोट के पहुंचने वाले सैलानियों को पुलिस वापस भेज रही है। शुक्रवार को पुलिस ने ऐसे 13 वाहनों के 59 पर्यटकों को वापस भेज।

वहीं, बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन पर 47 सैलानियों के चालान भी काटे। कैंपटी थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि बिना मास्क के 32, सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन पर 3, एमवी एक्ट में 5 और सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू और हुक्का पीने पर 7 लोगों के चालान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed