{"_id":"64be7df33b0d49680e0f0894","slug":"haridwar-news-two-lakh-rupees-fine-notice-to-je-and-sdo-for-transformer-failure-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: ट्रांसफार्मर खराब होने पर जेई-एसडीओ को दो लाख जुर्माने का नोटिस, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: ट्रांसफार्मर खराब होने पर जेई-एसडीओ को दो लाख जुर्माने का नोटिस, पढ़ें पूरा मामला
Mon, 24 Jul 2023 07:06 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 24 Jul 2023 07:06 PM IST
सार
प्रथम दृष्टया जांच में ट्रांसफार्मर में खराबी की वजह एचटी फ्यूज ट्रांसफार्मर की एचटी बुशिंग पर स्थापित पाया जाना और ट्रांसफार्मर के रखरखाव कार्य यूपीसीएल के नियमानुसार न होना पाया गया है।
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरिद्वार के भंगेड़ी में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की खराबी पर अधिशासी अभियंता ने प्रभारी जेई और एसडीओ को जिम्मेदार मानते हुए दो लाख रुपये वसूली का नोटिस जारी किया है। दोनों को सात दिन के भीतर जवाब देना है, जिसके बाद जुर्माने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत 22 जुलाई को भंगेड़ी में स्थापित 250 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। प्रथम दृष्टया जांच में खराबी की वजह एचटी फ्यूज ट्रांसफार्मर की एचटी बुशिंग पर स्थापित पाया जाना और ट्रांसफार्मर के रखरखाव कार्य यूपीसीएल के नियमानुसार न होना पाया गया है।
विज्ञापन
CM Dhami Delhi Visit: केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम धामी, प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन
ये माना गया है कि अवर अभियंता राहुल गिरी और उपखंड अधिकारी अनिता सैनी की लापरवाही के चलते ये ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने का नोटिस जारी किया गया है। सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है, जिसके बाद विभाग इस पर अंतिम आदेश जारी करेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले बहादराबाद में भी 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में तेल न होने की वजह से खराब हो गया था, जिस पर जेई व एसडीओ से एक-एक लाख रुपये वसूली का आदेश जारी हुआ था।