फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Two arrested for stealing petrol and diesel from Bharat Petroleum tankers

Haridwar: भारत पेट्रोलियम के टैंकरों से पेट्रोल-डीजल चोरी करते दो को पकड़ा, ड्राइवर समेत आठ फरार

Mon, 21 Oct 2024 09:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Oct 2024 09:13 PM IST
सार

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को सूचना मिली कि चिड़ियापुर के पास निर्माणाधीन अंडर बाइपास के नजदीक लंबे समय से अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन
Haridwar News Two arrested for stealing petrol and diesel from Bharat Petroleum tankers
पेट्रोल चोरी के बाद जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम कर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह की ओर से चिड़ियापुर बॉर्डर पर तेल की चोरी का खेल पकड़ लिया गया। मौके पर एक ड्राइवर व क्लीनर को दबोचा गया है, जबकि एक टैंकर के ड्राइवर समेत आठ फरार हो गए। मामले में पकड़े गए क्लीनर और ड्राइवर सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


सोमवार को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को सूचना मिली कि चिड़ियापुर के पास निर्माणाधीन अंडर बाइपास के नजदीक लंबे समय से अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डिप्टी कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई को अंजाम देने के लिए बताई गई लोकेशन पर पहुंचकर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेट के टैंकर्स से लंबे समय चल रही तेल चोरी करते हुए 2 व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ा, जबकि लगभग 8 व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति कलम सिंह रावत और कमल सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान और मुखबिर की सूचना के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि वर्षों से इस क्षेत्र में तेल चोरी की कालाबाजारी चल रही है। प्रत्येक दिन नजीबाबाद से निकल कर लालढांग स्थित डिपो को जाते समय तेल चोरी करते थे। मौके से भारत पेट्रोलियम के दो टैंकर और 6 मोटरसाइकिल, तेल चोरी करने का सामान, तेल के ड्रम बरामद हुए हैं। पकड़े गए व्यक्तियों और समान पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Uttarakhand: साइबर हमले के 17 दिन बाद आईटीडीए का डाटा सेंटर बहाल, निदेशक बोलीं- दुरुस्त कराएंगे सभी कमियां

बताया गया कि दो टैंकरों में से एक में से 25 लीटर पेट्रोल डिप्टी कलेक्टर के पहुंचने तक निकाल लिया गया था। इस टैंकर में कुल नौ हजार लीटर तेल भरा हुआ था, जो तीन-तीन हजार लीटर के तीन चैंबरों में भरा था। इसमें तीन हजार लीटर डीजल और छह हजार पेट्रोल था। जबकि एक टैंकर में से तेल चोरी नहीं किया गया था, लेकिन उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया। क्लीनर को मौके पर पकड़ लिया गया। जिस टैंकर से तेल चोरी किया गया, उसका ड्राइवर पकड़ लिया गया। क्लीनर उस पर नहीं था।

बहादराबाद क्षेत्र के खाद्य आपूर्ति अधिकारी रवि सनवाल की ओर से मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसमें चालक कलम सिंह अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग व क्लीनर कमल इसरपुर नजीजाबाबाद उत्तर प्रदेश व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर हुए तेल चोरी के धंधे का खुलासा होने से तेल माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

श्यामपुर पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में
लंबे समय से चल रहे तेल चोरी के खेल पकड़े जाने के बाद श्यामपुर पुलिस की कार्यशैली भी संदेह के घेरे में आ गई है। आखिर तेल चोरी होने का पता पुलिस को क्यों नहीं चल सका। लगातार पुलिस के गश्त करने के साथ ही सक्रिय रहने का दावा करती है। मगर दिनदहाड़े तेल चोरी होता रहा और पुलिस बेखबर रही।

दोनों टैंकरों का तेल किया जब्त
आपूर्ति विभाग की ओर से दोनों टैंकरों का तेल जब्त कर लिया गया है। इसमें सात हजार लीटर डीजल व 18 हजार लीटर पेट्रोल है। कब्जे में लिया गया तेल डिपो की सुपुदर्गी में दे दिया गया है। टैंकरों से तेल चोरी करने के उपकरण भी विभाग ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed