{"_id":"63956d690cc9743c7f5f68c2","slug":"haridwar-news-tiger-attack-van-gujjar-youth-in-rasiyabarh-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: रसियाबढ़ रेंज में मवेशियों को चुगा रहे वन गुज्जर पर बाघ ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: रसियाबढ़ रेंज में मवेशियों को चुगा रहे वन गुज्जर पर बाघ ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
Sun, 11 Dec 2022 11:15 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:15 AM IST
सार
घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। नोकी दासोवाली निवासी बिन्याबीन पुत्र गुलाम मुस्तफा(20) अपनी भैंसों को जंगल लेने गया था। इस दौरान बाघ ने झाड़ियों से निकलकर युवक पर हमला कर दिया और वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
हरिद्वार में रसियाबढ़ रेंज के गांव दूधला दयालवाला के घने जंगल मे मवेशियों को चुगा रहे एक वन गुज्जर पर बाघ ने अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। नोकी दासोवाली निवासी बिन्याबीन पुत्र गुलाम मुस्तफा(20) अपनी भैंसों को जंगल लेने गया था। इस दौरान युवक को बाघ की गुर्राहट की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर युवक वहीं, रुक गया।
विज्ञापन
मानव वन्यजीव संघर्ष: उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले में मौत पर अब मिलेगा छह लाख मुआवजा
विज्ञापन
तभी अचानक बाघ ने झाड़ियों से निकलकर लंबी छलांग लगाकर युवक पर हमला कर दिया और वहां से भाग निकला। इस दौरान घायल अवस्था में युवक चीखने चिल्लाने लगा और कुछ दूर चलकर बेहोश हो गया।
युवक की आवाज सुनकर अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और वनकर्मियों को इसकी सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी कुलदीप पंवार ने युवक के पूर्ण उपचार का आश्वासन दिया और रेंज अधिकारियों की मदद से उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया।