फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Three Youth Arrested for chain snatching after They stole sports bike from Delhi

Haridwar: दिल्ली से स्पोर्ट्स बाइक चुराकर पहुंचे हरिद्वार, फिर की चेन स्नेचिंग, सरगना सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2024 07:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jul 2024 07:56 PM IST
सार

तीनों आरोपी दिल्ली से स्पोर्ट्स बाइक चोरी कर हरिद्वार आए थे। दिल्ली पुलिस भी इनकी धरपकड़ में जुटी थी। चोरी की बाइकों से ही 15 जुलाई को चेन छीनने के बाद कलियर में होटल में रुके थे। चेन व बाइकों को दिल्ली ले जाने की फिराक में थे।

विज्ञापन
Haridwar News Three Youth Arrested for chain snatching after They stole sports bike from Delhi
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : X@haridwarpolice

विस्तार

ज्वालापुर पुलिस ने चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए दिल्ली के गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीनी गई चेन और घटना में इस्तेमाल चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर चेन स्नेचिंग के मामलों का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 15 जुलाई को मीना सैनी निवासी शेखपुरा कनखल के गले से प्रेमनगर आश्रम घाट से पहले दो बाइक सवारों ने सोने की चेन झपट ली थी। इसके अलावा कनखल में भैरव मंदिर के पास एक गर्भवती महिला के गले से भी चेन छीनी गई थी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की। बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर सामने आया कि दोनों वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह हिल बाईपास पर नदी के रपटे के पास से सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल रमेश सिंह तनवार, एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई बीरेंद्र सिंह नेगी व विकास रावत ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह सरगना आरोपी प्रतीक झा उर्फ लव निवासी सी-38 ए अनूप नगर जीवन पार्क उत्तम नगर दिल्ली, जतिन निवासी फ्लैट नंबर 58 गली नंबर 81 महाबीर एन्कलेव पार्ट-3 बिंदापुर थाना डाबरी दिल्ली, कलमा उर्फ नवाब उर्फ कलाम हुसैन उर्फ सलीम हुसैन निवासी डीडीओ प्लाट नंबर 172 सी ब्लाॅक बिंदापुर दिल्ली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो स्पोर्ट्स बाइक व लूटी गई चेन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: बीरोंखाल में जहरीली मशरूम खाने से लखीमपुर खीरी के आठ मजदूर बीमार, अस्पताल में भर्ती

बचपन से नशे के आदी हैं आरोपी
सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर ने बताया कि गैंग का सरगना प्रतीक झा उर्फ लव और इसके दोनों साथी गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। बचपन से ही तीनों नशे के आदी हैं और अय्यासी में पड़ गए थे। कम उम्र में ही तीनों अपराध के रास्ते पर चल पड़े। आरोपी प्रतीक के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में 39 चोरी, लूट सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी कलमा उर्फ नवाब पर भी विभिन्न थानों चोरी, लूट के 27 केस दर्ज हैं।

चोरी की बाइकों से दिया वारदातों को अंजाम
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि तीनों आरोपी दिल्ली से स्पोर्ट्स बाइक चोरी कर हरिद्वार आए थे। दिल्ली पुलिस भी इनकी धरपकड़ में जुटी थी। चोरी की बाइकों से ही 15 जुलाई को चेन छीनने के बाद कलियर में होटल में रुके थे। चेन व बाइकों को दिल्ली ले जाने की फिराक में थे। इससे पहले हरिद्वार में और चेन स्नेचिंग करना चाहते थे। सभी आरोपी नाम बदलकर वारदात करते हैं, जिससे पुलिस की नजरों से बच सकें। रिकार्ड कहीं अपराध में दर्ज न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed