फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Three elephants suddenly came on highway Public Panic And run away

Haridwar: हाईवे पर अचानक आ धमके तीन हाथी, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, वाहन छोड़कर भागे लोग

Wed, 16 Aug 2023 04:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Aug 2023 04:47 PM IST
सार

Haridwar News: मिस्सरपुर के आस-पास में बसी कॉलोनियों में आए दिन हाथियों का झुंड धमक पड़ता है।  पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। 

विज्ञापन
Haridwar News Three elephants suddenly came on highway Public Panic And run away
हाईवे पर हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के पथरी में मिस्सरपुर के पास हरिद्वार-लक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को दिन में ही तीन हाथी आ धमके। हाथियों के आने से वहां अफरा-तफरी मच गई। हाथियों को देख हमले के डर से राहगीर अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। इस दौरान हाथियों के जाने के बाद वहां आवागमन सुचारू हुआ और चालक अपने वाहनों को लेकर गए। हाथियों के हाईवे पर आने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

Rishikesh: भूस्खलन से कैंप में दबे हरियाणा के परिवार के दो और शव बरामद, हादसे में पांच लोगों की गई जान

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पंकज चौहान, राजेश सैनी, मनोज सैनी, अक्षय चौहान ने बताया कि आस-पास में बसी कॉलोनियों में आए दिन हाथियों का झुंड धमक पड़ता है।  पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। हाथियों के आबादी क्षेत्र में इस तरह आ धमकने से लोग भयभीत हैं। वहीं किसान अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं।

वन रेंज अधिकारी दिनेश नौढियाल का कहना है कि हाथियों को जंगल की ओर भेजन के लिए वनकर्मी भेजे जाते हैं। फिलहाल सभी से अपील की जा रही है कि इस तरह आवागमन कर रहे हाथियों के रास्ते में बाधक न बनें और सतर्क रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed