Rishikesh: भूस्खलन से कैंप में दबे हरियाणा के परिवार के दो और शव बरामद, हादसे में पांच लोगों की गई जान
Uttarakhand Weather News: मलबे की चपेट में आने से रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र जमींदोज हो गया था। इस दौरान हरियाणा से आए परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में रविवार को मूसलाधार बारिश से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के जोग्याणा गांव के समीप हुए भूस्खलन में दबे हरियाणा के परिवार में से दो और सदस्यों के शव बरामद हुए हैं। इस हादसे में परिवार के पांच लोगों की जान चली गई।
बता दें कि मलबे की चपेट में आने से रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र जमींदोज हो गया था। एक कैंप के अंदर सेक्टर-चार 1756, कुरुक्षेत्र, हरियाणा के एक ही परिवार के पांच लोग दब गए थे, जबकि परिवार की आठ साल की बच्ची कृतिका को सकुशल बचा लिया गया था।
Uttarakhand: मानसून की भारी बारिश से आई आपदा में अब तक मारे गए 52 लोग, 37 घायल, राज्य को 650 करोड़ का नुकसान
बीते तीन दिनों में यहां से तीन लोगों कमल वर्मा(36)पुत्र स्व. अशोक कुमार वर्मा, निशा वर्मा(32)पत्नी कमल वर्मा, विशाल उर्फ मोंटी(24) के शव बरामद हो चुके थे। जबकि दो लोगों निशांत वर्मा(18) पुत्र रवि वर्मा, निर्मित वर्मा(9) पुत्र कमल वर्मा के शव आज बरामद हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.