फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Swami Atmabodhanand shifted to hospital swami shivanand sit on tapasya

हरिद्वार: गंगा रक्षा के लिए तप कर रहे आत्मबोधानंद को अस्पताल में कराया भर्ती, शिवानंद बैठे अनशन पर

Sat, 13 Mar 2021 08:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 13 Mar 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
Haridwar News: Swami Atmabodhanand shifted to hospital swami shivanand sit on tapasya
परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ब्रह्मलीन पूर्व प्रोफेसर ज्ञान स्वरूप सानंद की गंगा रक्षा संबंधी मांगों को पूरा कराने के लिए तप कर रहे मातृसदन के ब्रह्मचारी संत आत्मबोधानंद को प्रशासन ने उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं, उन्हें उठाने के साथ ही परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने अपना तप शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


गंगा रक्षा के लिए आत्मबोधानंद ने जगजीतपुर स्थित मातृसदन आश्रम में 23 फरवरी से अपना तप शुरू कर दिया था। इस तप के दौरान वह नमक, नींबू, शहद के साथ जल भी ग्रहण कर रहे थे, लेकिन मांग न मानने पर आत्मबोधानंद ने आठ मार्च से जल समेत सबकुछ त्याग दिया था।
विज्ञापन


जिससे उनका वजन गिरने के साथ ही उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ता जा रहा था। उनका वजन 63 किलोग्राम से घटकर 56 किलोग्रमा पर आ गया था। जिससे जल त्याग के छठवें दिन और पूरे तप के 19 वें दिन एसडीएम गोपाल सिंह चौहान व तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने पुलिस के साथ आश्रम में पहुंचकर उन्हें वहां से उठाकर कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मातृसदन के सदन के ब्रह्मचारी संत दयानंद ने बताया कि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि अगर जरूरत पड़ी तो आत्मबोधानंद को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जाएगा, लेकिन ऋषिकेश एम्स में नहीं। उधर, परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने बताया कि आत्मबोधानंद को आश्रम से उठाने के क्षण ही उनका तप शुरू हो गया है। वह तप में केवल दिनभर में चार गिलास शुद्ध जल ग्रहण करेंगे। धीरे-धीरे करके जल भी त्याग देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed