फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Six year old child strangled to death with Dupatta dead body found in polythene bag

धर्मनगरी में अधर्म: दुस्साहस...छह साल के बच्चे की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या, पॉलीथिन के बैग में मिला शव

Sat, 09 Dec 2023 11:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Dec 2023 11:00 PM IST
सार

Haridwar Crime News: पेशे से ई-रिक्शा चालक राजेश ने अपने परिवार के साथ बच्चे की आसपास तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
Haridwar News: Six year old child strangled to death with Dupatta dead body found in polythene bag
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक के छह वर्षीय बेटे की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बच्चे का शव पास की ही एक झुग्गी झोपड़ी में पॉलीथिन के बैग में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएसपी ने पुलिस और सीआईयू की टीम को मामले के खुलासे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अजीत (6 वर्ष) पुत्र राजेश निवासी हरदोई यूपी हाल पता झुग्गी झोपड़ी चमगादड़ टापू बस्ती शुक्रवार को मोमबत्ती लेने के लिए गया था। लेकिन उसके बाद शाम तक घर वापस नहीं लौटा। पेशे से ई-रिक्शा चालक राजेश ने अपने परिवार के साथ बच्चे की आसपास तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे। तभी राजेश की झोपड़ी से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक झुग्गी झोपड़ी में बच्चे का शव पॉलीथिन के बैग में पड़ा मिला।
विज्ञापन


Uttarakhand: मोर्चरी में रखे वीडीओ के शव को कुतर गए चूहें, सुबह हालत देख दंग रह गए परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। बच्चे के गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ मिला। उसकी आंख और जबड़े के साथ ही एक हाथ को चूहों ने कुतर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अजीत अपने घर में दूसरे नंबर का था। उससे बड़ी एक बहन है और एक तीन माह का छोटा भाई है।

दो महीने पहले ही परिवार आया था हरिद्वार
राजेश अपने परिवार के साथ दो महीने पहले ही हरदोई से हरिद्वार आया था। यहां झुग्गी झोपड़ी डालकर चमगादड़ टापू पर रहकर ई-रिक्शा चलाना शुरू किया था। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि हर पहलू की जांच कर रहे हैं।

हत्या के मामले में हर पहलू की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के राज से पर्दा उठा दिया जाएगा।
- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed