फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: Tahrir for filing case against Baba Ramdev under National Security Act

देहरादून : युवा कांग्रेस ने दी बाबा रामदेव के खिलाफ तहरीर, रासुका के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग

Thu, 27 May 2021 06:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 May 2021 06:21 PM IST
सार

एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति को लेकर दिए गए बयान के बाद बाबा रामदेव को लेकर लोगों में खासा रोष है। बुधवार को भी एनएसयूआई ने पौड़ी में उनके खिलाफ तहरीर दी थी।

विज्ञापन
dehradun news: Tahrir for filing case against Baba Ramdev under National Security Act
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बाबा रामदेव पर एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के खिलाफ भ्रम फैलाने के आरोप में उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने देहरादून कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में लिखा गया है कि रामदेव पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए और उनको तुरंत गिरफ्तार किया जाए, जिससे देश का माहौल और खराब होने से बचाया जा सके। यह एक हितकारी निर्णय साबित होगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड : अस्थाई अस्पताल में बना प्रदेश का पहला चिल्ड्रन कोविड वार्ड, ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए भी बेड आरक्षित
विज्ञापन


इस दौरान कहा गया कि देश आज कोरोना बीमारी की इस आपदा से जी-जान से लड़ रहा है। हमारे फ्रंटलाइन वर्कर अपना सम्पूर्ण न्यौछावर कर जनता को इस बीमारी से निजात दिलाने में लगे हुए हैं। जिस प्रकार से हमारे चिकित्सक अपनी जान की परवाह किए बगैर हर एक जान को बचाने में लगे हुए हैं, वह निश्चित ही काबिलेतारीफ है और समस्त देश हमारे डाॅक्टरों की जिजिविषा को सलाम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : हरिद्वार में बनेगी रेमडेसिविर, केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण


हरिद्वार पतंजलि योगपीठ के संस्थापक बाबा रामदेव के द्वारा एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के खिलाफ निरंतर गलत बयान बाजी की जा रही है। डॉक्टरों को फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स का सम्मान दिया गया एवं प्रत्येक देशवासी अपने चिकित्सकों पर विश्वास रखता है, उन्हें भगवान का दर्जा देता है।

परंतु इस सबसे इतर बाबा रामदेव द्वारा कहे गए कथनों के कारण देश में एक भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और देश का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। एक अन्य वीडियो में वह कहते हैं कि मुझे कोई गिरफ्तार नहीं कर सकता। यह सरासर कानून को खुली चुनौती है। ऐसे बयानों से देश और उत्तराखंड के डॉक्टर काफी आहत हैं। 

तहरीर देने वालों मेँ प्रदेश प्रवक्ता नवनीत कुकरेती, प्रदेश सचिव कमल कांत, राष्ट्रीय संयोजक एनएसयूआई विकास नेगी, प्रदेश सचिव एनएसयूआई अभय कत्यूरा आदि लोग़ मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed