फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news : ramdeb baba angry on saying that kumbh mela 2021 is spreader of corona

हरिद्वार : टूलकिट के माध्यम से कुंभ मेला और सनातन हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश - बाबा रामदेव

Thu, 20 May 2021 11:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 May 2021 11:07 AM IST
सार

योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने फेसबुक पेज पर 44 सेकेंड की वीडियो जारी किया है। बाबा रामदेव ने कहा कि कुंभ मेला और सनातन हिंदू धर्म को बदनाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
haridwar news : ramdeb baba angry on saying that kumbh mela 2021 is spreader of corona
योग गुरु बाबा रामदेव - फोटो : ANI file photo

विस्तार

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि टूलकिट के माध्यम से कुंभ मेला और सनातन हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी सनातन और देश विरोधी ताकतों का बहिष्कार करने की जरूरत है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: मरीज बढ़े तो कुमाऊं में एक महीने में ही बिक गई पांच करोड़ की पैरासिटामोल
विज्ञापन


कुंभ से कोविड के प्रसार को लेकर तमाम मतभेद

उन्होंने कहा कि कुंभ से कोविड के प्रसार को लेकर तमाम मतभेद हैं। कुछ लोग कुंभ आयोजन को कोरोना फैलने की वजह मान रहे हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहले ही कह चुके हैं कुंभ से कोविड के फैलाव का कोई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक फंगस: उत्तराखंड में तैयार होगी ब्लैक फंगस की दवा, दो फैक्ट्रियों में होगा उत्पादन

अपने फेसबुक पेज पर 44 सेकेंड की वीडियो जारी की

योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने फेसबुक पेज पर 44 सेकेंड का वीडियो जारी किया है। बाबा रामदेव ने कहा कि कुंभ मेला और सनातन हिंदू धर्म को बदनाम किया जा रहा है। यह बहुत बड़ी सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीति साजिश है, जो कि पाप और अपराध है।

हाथ जोड़कर प्रार्थना है हिंदुओं का अपमान न करें

उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है जो उनको जो राजनीति करनी है करें, लेकिन हिंदुओं का अपमान न करें।

रामदेव ने कहा कि इस घिनौनी हरकत के लिए देश उनको कभी माफ नहीं करेगा। देश की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि सनातन और भारत विरोधी ताकतों का बहिष्कार और विरोध करना चाहिए।

कुंभ का राजनीतिकरण न करें : अवधेशानंद गिरि 

टूलकिट को लेकर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कुंभ का राजनीतिकरण नहीं करने का अनुरोध किया है। एक न्यूज एजेंसी को दी गई बाइट में उन्होंने कहा कि एक टूलकिट प्रोपेगेंडा फैला रही है कि देशभर में कोरोना फैलाने के पीछे का कारण कुंभ था। लेकिन जब हरिद्वार कुंभ का आयोजन हो रहा था तब दूसरे राज्यों में मामले पहले से बढ़ चुके थे। तब उत्तराखंड की स्थिति ठीक थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed