{"_id":"61a0fd18d87f393e30553e87","slug":"haridwar-news-punjab-assembly-speaker-mother-rajrani-ashes-immersion-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: पंजाब विधानसभा अध्यक्ष की मां राजरानी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: पंजाब विधानसभा अध्यक्ष की मां राजरानी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित
Fri, 26 Nov 2021 09:02 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Nov 2021 09:02 PM IST
सार
24 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा कुंवरपाल सिंह की मां राजरानी का निधन हो गया था।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष की मां की अस्थियां गंगा में प्रवाहित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा कुंवरपाल सिंह ने अपनी मां की अस्थियों को हरिद्वार पहुंचकर गंगा में प्रवाहित किया। अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कराने का कर्मकांड तीर्थ पुरोहित अनुज झा ने संपन्न कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 24 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा कुंवरपाल सिंह की मां राजरानी का निधन हो गया था। वह 84 साल की थीं। शुक्रवार को राणा कुंवरपाल सिंह हरकी पैड़ी पर अपनी मां का अस्थि कलश लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने हरकी पैड़ी स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर विधि विधान के साथ अस्थियां प्रवाहित की। इस दौरान रुड़की निवासी उनके समधी ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह, आरएन तिवारी, संजीव कौशल, दिनेश सिंह पंवार, आलोक पुंडीर आदि मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, उनकी मां नुरपुरबेरी ब्लॉक के खटाना गांव की सरपंच रह चुकी थीं। वह सामाजिक कार्यकर्ता थीं और उन्होंने अपने गांव के लोगों की बेहतरी के लिए बहुत योगदान दिया।
विज्ञापन