फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: objectionable comment on social media towards women, now case has been filed against Narasimhanand

हरिद्वार: सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, अब नरसिंहानंद पर दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 13 Jan 2022 05:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 13 Jan 2022 05:14 PM IST
सार

अब यति नरसिंहानंद के खिलाफ सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Haridwar News: objectionable comment on social media towards women, now case has been filed against Narasimhanand
यति नरसिंहानंद सरस्वती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत व जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब यति नरसिंहानंद के खिलाफ सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


महिलाओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणियां
नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक रुचिका निवासी निरंजनी अखाडा मायापुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर व गाजियाबाद के देवी मंदिर के महंत स्वामी यति नरसिंहानंद द्वारा सोशल मीडिया पर दूसरे धर्म की महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक/अपमान जनक टिप्पणियां व महिलाओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणियां की गईं हैं।
विज्ञापन


जिससे महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचने के साथ ही वह आहत हुई हैं। नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि रुचिका की शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 509 के अनुसार, किसी स्त्री की लज्जा का अनादर करने के आशय से कहे गए शब्दों व धारा 295 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले स्वामी यति नरसिंहानंद ने सोशल मीडिया पर वर्ग विशेष की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट 
12 नवंबर को प्रेस क्लब हरिद्वार में वसीम रिजवी पूर्व चेयरमैन यूपी शिया वक्फ बोर्ड ने गैर मर्यादित भाषा उपयोग करने के साथ ही विवादित पुस्तक का विमोचन किया। इसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से जुड़े तथ्य हैं। वहीं स्वामी यति नरसिंहानंद ने मंच से भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषण दिए। आरोप लगाया कि इससे करोड़ों लोगों की भावना आहूत हुई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने वसीम रिजवी को नामजद आरोपी बनाते हुए अज्ञात आयोजकों के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज किया था। इस मामले में नरसिंहानंद का नाम बाद में मुकदमें में बढ़ाया गया था। नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट लगा दी है। 

एसआईटी कर रही है जांच 
उत्तरी हरिद्वार के खड़खडी स्थित वेद निकेतन में आयोजित हुई धर्मसंसद में अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने की वीडियो वायरल होने के बाद वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ 23 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद विवेचक ने इन मुकदमे में संत धर्मदास, साध्वी अन्नपूर्णा भारती, स्वामी यति नरसिंहानंद व सागर सिंधु महाराज के नाम बढ़ाए थे। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। 


लॉ की छात्रा है रुचिका
रुचिका निवासी निरंजनी अखाना मायापुर लॉ की तृतीय वर्ष की छात्रा है। रुचिका ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से उन्हें पता लगा कि एक धर्म विशेष की महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी की गई है। जो पूरी तरह से गलत और असांविधानिक है। उन्होंने बताया कि देश का कानून किसी भी वर्ग या महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्प्णी या अभद्र भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता है। इसलिए मैंने इसे अपना फर्ज समझा और नगर कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने कहा युवाओं को गलत के खिलाफ खड़ा होना होगा ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed