फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Nagina MP Met family of teenager girl who was murdered after Misdeed

Haridwar: सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई किशोरी के परिजनों के घर पहुंचे नगीना सांसद, पुलिस बल रहा तैनात

Wed, 17 Jul 2024 07:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Jul 2024 07:01 PM IST
सार

Haridwar News: सांसद ने कहा कि घटना को तीन सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। दो आरोपी अभी तक फरार हैं। सांसद ने कहा कि बेटी के हत्यारों को बचाने का प्रयास शासन- प्रशासन न करे।

विज्ञापन
Haridwar News Nagina MP Met family of teenager girl who was murdered after Misdeed
हरिद्वार पहुंचे नगीना सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादराबाद क्षेत्र के गांव में तीन सप्ताह पूर्व एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। बुधवार को आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद किशोरी के पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि चार दिन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो जिलाधिकारी कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि घटना को तीन सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। दो आरोपी अभी तक फरार हैं। सांसद ने कहा कि बेटी के हत्यारों को बचाने का प्रयास शासन- प्रशासन न करे। चाहे आरोपी सत्ता पक्ष से जुड़े हों या विपक्ष से।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह घटना उत्तराखंड पुलिस के इकबाल पर एक बहुत बड़ा सवाल है। फरार ताकतवर लोग पीड़ित परिवार को डराने का काम कर रहे हैं। जिससे पीड़ितों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee Accident News: लखनाैता के पास दो कारों की हुई जबरदस्त भिडंत, दो लोगों की माैत, चार हुए घायल

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हुए कहा कि सरकार और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें। कहा कि वह आधे घंटे पीड़ित परिवार के पास रहे, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी वहां मौजूद नहीं रहा। संसद में भी वह इस प्रकरण की आवाज उठाएंगे।

जरूरत पड़ी तो लोक सभा अध्यक्ष के माध्यम से अधिकारियों को संसद में तलब करवाएंगे। सांसद के गांव में रहने तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उधर, पहली बार सांसद बनने पर हरिद्वार पहुंचने पर ग्रामीण उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed