फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Mohan Bhagwat reached Jagadguru Ashram, returned after promising to meet saints in Ayodhya

Haridwar: जगद्गुरु आश्रम पहुंचे मोहन भागवत, संतों से अयोध्या में मिलने का वादा कर लौटे

Mon, 25 Dec 2023 02:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Dec 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
Haridwar News Mohan Bhagwat reached Jagadguru Ashram, returned after promising to meet saints in Ayodhya
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत रविवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने माता राजराजेश्वरी के सामने मत्था टेका। इसके बाद पांच हजार वर्ष पूर्व महाभारत कालीन शिव मंदिर और ब्रह्मलीन संत स्वामी प्रकाशानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन


जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से गोपनीय वार्ता की और संत समाज व संघ के अन्य जिम्मेदारों से भेंट के दौरान कुशलता पूछी। उन्होंने मौजूद संतों और स्वयंसेवियों तथा विचार परिवार के अन्य शीर्षजनों से 22 जनवरी को अयोध्या में मिलने का वादा किया।
विज्ञापन


जगद्गुरु ने कहा कि संत समाज ही नहीं समूचे विश्व में मौजूद रामभक्त खुश हैं। राम राज्य की परिकल्पना के साथ जिस मंदिर के निर्मााण मुहिम शुरू हुई वह आज साकार होने वाली है। इसमें प्रत्येक उस संत का त्याग और बलिदान सार्थक हो रहा है, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन की नींव रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: हरिद्वार पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ में करेंगे शिरकत

तमाम कारसेवकों का बलिदान सफल हुआ जिन्होंने सैकड़ों वर्ष पूर्व अपने आराध्य को स्थापित करने का संकल्प लिया था।
इस दौरान दिव्य ज्योति सेवा मिशन के संस्थापक आशीष, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश, जगदीश गुप्ता, नारायण स्वामी, उमेश त्रिवेदी, अभिषेेक त्यागी, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed