फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Massive fire breaks out in six scrap warehouse people scared

Haridwar: आबादी के बीच कबाड़ के छह गोदामों में लगी भयंकर आग, दहशत में आए लोग, साढ़े सात घंटे में पाया काबू

Mon, 08 Apr 2024 05:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Apr 2024 05:37 PM IST
सार

देर रात एक कबाड़ी के गोदाम में आग गई। कुछ ही देर में आग फैलती गई और आसपास के गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते छह कबाड़ के गोदाम चपेट में आ गए और आग विकराल रूप लेती चली गई।

विज्ञापन
Haridwar News Massive fire breaks out in six scrap warehouse people scared
हरिद्वार में कबाड़ की दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर सलेमपुर में आबादी के बीच बने कबाड़ियों के छह गोदामों में रविवार की देर रात भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे स्थानीय लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब साढ़े सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि ऋषिकेश, रुड़की, भगवानपुर से भी फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मंगवानी पड़ी। अभी आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है। वहीं, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन


Ramnagar: गर्जिया मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, प्रसाद की सभी दुकानें जलकर राख; पलभर में हर तरफ मच गई चीख-पुकार
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दादूपुर-सलेमपुर में घनी आबादी के बीच काफी संख्या में कबाड़ियों के गोदाम बने हुए हैं। अधिकांश गोदाम एक दूसरे से सटे हुए हैं। रविवार की देर रात अचानक एक कबाड़ी के गोदाम में आग गई। कुछ ही देर में आग फैलती गई और आसपास के गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते छह कबाड़ के गोदाम चपेट में आ गए और आग विकराल रूप लेती चली गई। रात करीब डेढ़ बजे स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी। जिस पर सिडकुल फायर स्टेशन से एफएसओ अनिल त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने की शुरुआत की। आग इतनी भयंकर थी कि गाड़ियां कम पड़ने लगी। जिस पर मायापुर, रुड़की, भगवानपुर, बुग्गावाला और यहां तक की ऋषिकेश से भी फायर ब्रिगेड मंगवानी पड़ी। दमकल कर्मियों ने सुबह आठ बजे तक गोदामों में लगी आग को बुझाया।

आग पर काबू पा लिया गया। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। गोदामों में गत्ता, प्लास्टिक, खाली ड्रम सहित अन्य सामान मौजूद था। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है। जांच की जा रही है।
- अनिल त्यागी, एफएसओ, अग्निशमन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed