फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Massive fire breaks out at Tiwari Pharma factory smoke causes panic loss worth lakhs

Haridwar: तिवारी फार्मा फैक्टरी में लगी भीषण आग, धुआं निकलता देख मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान

Fri, 17 Oct 2025 09:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Oct 2025 09:32 PM IST
सार

Haridwar News: अचानक फैक्टरी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Haridwar News Massive fire breaks out at Tiwari Pharma factory smoke causes panic loss worth lakhs
फैक्टरी में आग लगने से मचा हड़कंप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में गैस प्लांट के पीछे स्थित तिवारी फार्मा फैक्टरी में शुक्रवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, फैक्ट्री का कुछ हिस्सा जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर शाम की है। अचानक फैक्टरी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों की दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: खनन तत्परता सूचकांक योजना में उत्तराखंड को मिला दूसरा स्थान, मिलेगी 100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग की ओर से घटना के कारणों और नुकसान की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed