फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news : loot in two house, Jewelery and cash worth lakhs stolen

हरिद्वार: सोते रहे दो परिवार, चोरों ने खंगाले घर, लाखों के जेवर और नकदी चुराई 

Thu, 16 Sep 2021 05:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 Sep 2021 05:47 PM IST
सार

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के भलस्वागज गांव में बुधवार रात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए सबसे पहले सुरेंद्र कुमार के घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे और पूरा घर खंगाल डाला। घर में सो रहे परिवार के लोगों को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
haridwar news : loot in two house, Jewelery and cash worth lakhs stolen
लाखों के जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार जिले के भलस्वागाज गांव में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर ली। उन्होंने दो और घरों में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने लाइसेंसी हथियारों से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर चोर फरार हो गए। ग्रामीणों ने जंगल में तलाश की, लेकिन कुछ नहीं पता चला। वहीं, सूचना मिलते ही रात में पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


हरिद्वार: सिडकुल में आधा दर्जन बदमाशों ने एक व्यापारी को मारी गोली, नगदी लूटी, बदमाश फरार

विज्ञापन

किसी को चोरों के आने से लेकर जाने तक की भनक नहीं लगी
झबरेड़ा थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भलस्वागज गांव में बुधवार रात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए सबसे पहले सुरेंद्र कुमार के घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे और पूरा घर खंगाल डाला। घर में सो रहे परिवार के लोगों को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बिरम सिंह के घर घुसकर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। यहां भी किसी को चोरों के आने से लेकर जाने तक की भनक नहीं लगी। चोर यहीं नहीं रुके, उन्होंने अशोक और बीर सिंह के घर में चोरी की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों की नींद खुल गई। चोरों को देख पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण जाग गए।

गांव में चोरों के घुसने की सूचना पर कुछ ग्रामीणों ने लाइसेंसी हथियारों से हवाई फायरिंग की। फायरिंग देख चोर फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चोर घर से अलमारी में रखे 12 तोले सोने के जेवर, आधा किलो चांदी और 70 हजार की नकदी ले गए हैं। बिरम सिंह ने बताया कि उनके घर से हजारों की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

नशीला पदार्थ सुंघाने की चर्चा

भलस्वागाज में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। एक चर्चा यह भी है कि चोरी करने वाला गिरोह बाहर का है। गिरोह के बदमाश जिस घर में चोरी के लिए घुसते हैं, परिवार के लोगों को सोते समय कुछ नशीला पदार्थ सुंघा देते हैं। ऐसे में कितनी भी खटपट हो जाए, लेकिन लोगों की आंखें नहीं खुलती हैं। चर्चा है कि चोरों ने दोनों घरों के लोगों को भी कुछ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया है।

बालूपुर में चोरी का नहीं हुआ खुलासा
झबरेड़ा क्षेत्र में चोर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस लगातार चोरियों पर अंकुश लगाने के दावे करती है, लेकिन चोर वारदात को अंजाम देकर पुलिस के दावों की हवा निकाल रहे हैं। अभी तक पुलिस ने बालूपुर में 12 अगस्त को दो घरों में हुई लाखों की चोरी का खुलासा भी नहीं किया था कि बुधवार रात चोरों ने भलस्वागज में दो घरों में लाखों की चोरी कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए।

शातिर दिमाग है चोर गिरोह
झबरेड़ा क्षेत्र में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बावजूद इसके चोर घटनाओं को आसानी से अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस चोरों को पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालती है, लेकिन सुराग नहीं लग पाता है। बताया जा रहा है कि चोरी करने वाला पहले सीसीटीवी कैमरों की भी रेकी करता है। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed