फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News leopard attacked on forest worker of rescue team in Peeli Padav

Haridwar: पीली पड़ाव में रेस्क्यू टीम के वनकर्मी पर गुलदार ने मारा झपट्टा, फिर घेराबंदी तोड़कर जंगल में भागा

Fri, 25 Oct 2024 10:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Oct 2024 10:33 PM IST
सार

गुलदार को रेस्क्यू करने के लिए पहुंची वन विभाग के एक कर्मचारी को गुलदार ने झपट्टा मार घायल कर दिया और पास में रमेश चंद्र के खेत में जा घुसा।

विज्ञापन
Haridwar News leopard attacked on forest worker of rescue team in Peeli Padav
गांव में गुलदार के हमले से दहशत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालढांग में ग्राम पंचायत पीली पड़ाव के एक घर में गुलदार घुस गया। रेस्क्यू करने पहुंचे वन विभाग के कर्मी को गुलदार ने झपट्टा मारकर घायल कर जंगल की ओर भाग निकला।

विज्ञापन


पीली गांव निवासी श्रवण कुमार के घर के पास एक पुराना मकान है। शुक्रवार सुबह नौ बजे श्रवण कुमार पुराने मकान की तरफ गए। उसे मकान के एक कमरे में गुलदार दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। गुलदार के घर में होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


गुलदार को रेस्क्यू करने के लिए पहुंची वन विभाग के एक कर्मचारी को गुलदार ने झपट्टा मार घायल कर दिया और पास में रमेश चंद्र के खेत में जा घुसा। विभागीय टीम ने 11 बजे तक खेत में छिपे गुलदार की निगरानी ड्रोन से की। शाम चार बजे गुलदार वन विभाग की घेराबंदी को तोड़कर खेतों से होते हुए जंगल की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


Badrinath Highway: आपदा से कमजोर पड़ी पहाड़ियों पर लगेगा तार का जाल, भूस्खलन से मिलेगा छुटकारा

Trending Videos

गुलदार के भागने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर मौजूद वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी का घेराव किया। ग्राम प्रधान शशि झंडवाल ने बताया, क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार सक्रिय है। ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए विभाग की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

अभी भी क्षेत्र में गुलदार का मूवमेंट होने से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी ने बताया, गुलदार मकान के बाद खेत में जा घुसा। खुला स्थान होने की वजह से गुलदार को पकड़ा नहीं जा सका। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव के अलग-अलग स्थानों पर दो पिंजरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed