फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Judicial custody of former MLA Champion extended for seven days, admitted in hospital

Haridwar News: पूर्व विधायक चैंपियन की सात दिन की न्यायिक हिरासत और बढ़ी, अस्पताल में हैं भर्ती

Fri, 21 Feb 2025 01:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Feb 2025 01:28 PM IST
सार

Haridwar News: 27 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था।

विज्ञापन
Haridwar News: Judicial custody of former MLA Champion extended for seven days, admitted in hospital
पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

फायरिंग के मामले में जेल भेजे गए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने सात दिन और बढ़ा दी है। 27 फरवरी को चैंपियन को कोर्ट ने तलब किया है। वहीं, फिट होने के बावजूद चैंपियन को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया जा सका है। अब गठित की गई चिकित्सकीय समिति की जांच रिपोर्ट के बाद ही चैंपियन को जेल में शिफ्ट करने पर फैसला होगा।

विज्ञापन


बीती 27 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। सीजेएम कोर्ट से प्रणव सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इसके बाद फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई थी। तब से चैंपियन जेल में ही बंद हैं।
विज्ञापन


15 फरवरी की रात तबीयत खराब होने पर उन्हें जेल अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां जांच के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी थी, लेकिन चैंपियन ने जाने से मना कर दिया था। अब चैंपियन को जेल में शिफ्ट करने की तैयारी थी, लेकिन फिर से उन्होंने पेशाब में जलन, दर्द की शिकायत बता दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Budget 2025: उत्तराखंड में बसेंगे नए शहर...1500 करोड़ की सौगात, योगनगरी ऋषिकेश को विश्वस्तरीय बनाने पर जोर

बृहस्पतिवार को कोर्ट में चैंपियन की तारीख थी। कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली और 27 फरवरी तक न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गई। कोर्ट ने उन्हें 27 फरवरी को तलब किया है। उसी दिन जमानत पर सुनवाई होगी। वहीं, फिलहाल चैंपियन जिला अस्पताल में ही भर्ती हैं। उन्हें जेल शिफ्ट करने के दावे तो किए जा रहे हैं, मगर किया नहीं जा रहा है।

जिला अस्पताल के एचडीयू में भर्ती है चैंपियन
जिला अस्पताल के एचडीयू (हाई डिपेडेंसी यूनिट) में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को भर्ती किया गया है। आईसीयू की सुविधा जिला अस्पताल में नहीं है, ऐसे में एचडीयू में ही मरीज को इमरजेंसी में रखा जाता है। यहां चैंपियन को रखने के चलते अन्य मरीजों को नहीं रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed