{"_id":"61e2534d3f5e4b546e1c1d61","slug":"haridwar-news-islamic-taliban-sent-a-threatening-letter-to-swami-rajarajeshwarashram-maharaj-intelligence-department-active","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को इस्लामी तालिबान ने भेजा धमकी भरा पत्र, पीएम मोदी-योगी समेत कई नेताओं और संतों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को इस्लामी तालिबान ने भेजा धमकी भरा पत्र, पीएम मोदी-योगी समेत कई नेताओं और संतों के नाम
Sat, 15 Jan 2022 05:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 15 Jan 2022 05:51 PM IST
सार
आश्रम के प्रबंधक नारायण शास्त्री ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि 13 जनवरी को जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को पोस्ट के माध्यम से इस्लामी तालिबान का एक धमकी भरा पत्र मिला।
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को इस्लामी तालिबान की ओर से धमकी भरा पत्र मिला है। जगद्गुरु आश्रम के प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शंकराचार्य ने कहा कि उनका जीवन परमात्मा को समर्पित है। वह राष्ट्ररक्षा और धर्मरक्षा के कार्य में लगे हुए हैं। इस जगत का रक्षक परमात्मा है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
खुफिया विभाग भी सक्रिय
कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक, शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के आश्रम के प्रबंधक नारायण शास्त्री ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 13 जनवरी को शंकराचार्य को पोस्ट के माध्यम से इस्लामी तालिबान का एक धमकी भरा पत्र मिला है। इसके बाद थाना प्रभारी आश्रम पहुंचे और शंकराचार्य से मुलाकात कर पत्र के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
वहीं, खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीमों का गठन कर पत्र की जांच कराई जा रही है। यह देखा जा रहा है कि यह कहां से आया है। पत्र को हिंदी में लिखा गया है।
विज्ञापन
पहले भी मुझे ऐसा पत्र मिला था। तालिबान की तरफ से यह पत्र आया है। आतंकवाद से पूरा विश्व परेशान है। मैं शुरू से ही हिंदुत्व को लेकर देशभर में बोलता रहा हूं। इसलिए उनके संज्ञान में यह आया होगा कि इस तरह के व्यक्ति को डराया जाए और रास्ते से हटाया जाए। मगर, इन धमकियों का मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। जिस तरह से मैं हिंदुत्व और राष्ट्रवाद का एजेंडा लेकर चला हूं, उसी प्रेरणा से अपनी आवाज समाज में उठाता रहूंगा। अगर मर भी जाऊं तो कोई बात नहीं है। हमारे यहां तो पुनर्जन्म होता है। उनके यहां पुनर्जन्म नहीं होता है। इसलिए उनके लिए चिंता की बात है। मैं तो मर कर भी दोबारा जन्म ले लूंगा।
-जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज
पत्र में मोदी-योगी समेत कई नेताओं और संतों के नाम
धमकी भरे पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं और बड़े संतों के लिए भी चेतावनी दी गई। एक पन्ने का पत्र साधारण डाक से भेजा गया है। पत्र हिंदी में लिखा है और फोटो कॉपी है। पुलिस और खुफिया विभाग ने पत्र को लेकर कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। पत्र में लिखी गई धमकियों को कविता के रूप में लिखा गया है। पुलिस इसे राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजने की तैयारी कर रही है।
शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को तालिबान से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस और खुफिया विभाग में हड़कंप मचा है। महाराज भाजपा और संघ के प्रमुख नेताओं से संपर्क रखते हैं। उनके आश्रम में पक्ष और विपक्ष के नेताओं का आनाजाना लगा रहता है। आश्रम में जो पत्र आया है, उसमें हिंदी में तालिबान लिखा है। साथ ही मोदी-योगी, ममता समेत कई बड़े नेताओं और संतों के नाम लिखे है। एसएसपी के मुताबिक, साइबर सेल, क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट, स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों को जांच में लगाया गया है। पुलिस इसे हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद से भी जोड़कर देख रही है।