{"_id":"68277540d393f802950eeec0","slug":"haridwar-news-in-a-fight-between-two-sisters-over-a-minor-issue-one-consumed-poison-and-died-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मामूली बात पर दो बहनों के बीच हुए झगड़े में एक ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मामूली बात पर दो बहनों के बीच हुए झगड़े में एक ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत
Fri, 16 May 2025 10:58 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 16 May 2025 10:58 PM IST
सार
पुलिस को सूचना मिली कि भूमानंद अस्पताल में एक युवती को जहरीला पदार्थ खाने के बाद लाया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बहनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद एक बहन ने जहर का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि भूमानंद अस्पताल में एक युवती को जहरीला पदार्थ खाने के बाद लाया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान शमसा (20) पुत्री दिलशाद निवासी सलेमपुर के रूप में हुई। परिजनों से बातचीत करने पर झगड़ा होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
Roorkee: सिरफिरे ने बीच सड़क पर तमंचे से की ताबडतोड़ फायरिंग, कार में भी तोडफोड़, बाल बाल बचे लोग
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह दोनों बहनों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने गेहूं में रखने वाली दवाई खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल लाने पर उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन