फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Hydra driver from Muzaffarnagar dies after getting entangled in Chinese manjha

Haridwar: चाइनीज मांझे ने ली हाइड्रा चालक की जान, चपेट में आने से सांस की नली कटी, अस्पताल में तोड़ा दम

Thu, 02 Jan 2025 01:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Jan 2025 01:56 PM IST
सार

Haridwar News: मृतक बाइक से जा रहा था। जगजीतपुर में पहुंचते ही अचानक चाइनीज मांझा उसके गले में आकर फंस गया और मांझे से उसकी सांस की नली कट गई।

विज्ञापन
Haridwar News Hydra driver from Muzaffarnagar dies after getting entangled in Chinese manjha
पतंग मांझा - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हुए हाइड्रा चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रामपुरी मुजफ्फरनगर निवासी अशोक (46) पुत्र सुखबीर यहां हाइड्रा मशीन चलाने का काम करता था। वह जगजीतपुर क्षेत्र में किराए पर रहता था। बुधवार को वह बाइक से जा रहा था। जगजीतपुर में पहुंचते ही अचानक चाइनीज मांझा उसके गले में आकर फंस गया और मांझे से उसकी सांस की नली कट गई। वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे एक स्थानीय अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Accident: हरिद्वार में हादसा...हरियाणा से आ रहे युवकों की कार ट्रक से टकराई, चार की मौत, एक हायर सेंटर रेफर

थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उधर, एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि चाइनीज मांझे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मांझे का प्रयोग न करें। कहा कि सभी थाना प्रभारियों को अभियान चला कर चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed