{"_id":"5fec2af0015f6f7ad656ca5c","slug":"haridwar-news-gangajal-will-reached-to-bheemkund","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : भीमकुंड तक पहुंचेगा गंगाजल, कुंभ मेला प्रशासन ने 18 लाख 33 हजार किए आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार : भीमकुंड तक पहुंचेगा गंगाजल, कुंभ मेला प्रशासन ने 18 लाख 33 हजार किए आवंटित
Wed, 30 Dec 2020 01:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
शिवा अग्रवाल, अमर उजाला, हरिद्वार
शिवा अग्रवाल, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
प्राचीन पौराणिक भीमकुंड में एक दशक बाद गंगाजल पहुंचेगा। सिंचाई विभाग की अनदेखी से भीमकुंड बदहाल स्थिति में है। आगामी कुंभ के मद्देनजर भीमकुंड तक गंगाजल पहुंचाने के लिए टनल की सफाई के लिए बजट का आवंटन के साथ टेंडर हो गया है।
विज्ञापन
महाभारतकालीन नारद पुराण में भीमगोडा तीर्थ का वर्णन मिलता है। पैराणिक गंथों में उल्लेख है कि पांडवों ने इसी मार्ग से हिमालय के लिए प्रस्थान किया था। यहां प्राचीन कुंड है। महाबली भीम ने अपने घुटने से पृथ्वी पर मारकर जल धारा निकाली और द्रोपदी की प्यास बुझाई थी।
विज्ञापन
हिंदू आस्था का पवित्र धार्मिक स्थल बीते एक दशक से उपेक्षा का शिकार है। कुंड तक गंगाजल पहुंचाने के लिए प्राचीन सुरंग बनी है। सुरंग एक दशक से कूड़ा और मलबे से भरी है। जिससे कुंड तक गंगाजल नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन
समाजसेवी रविंद्र मिश्रा, कैलाश भट्ट, लखन लाल चौहान, सुमित तिवारी आदि लोगों ने टनल की सफाई कर कुंड तक गंगाजल पहुंचाने के लिए लंबा संघर्ष किया। रविंद्र मिश्रा बताते हैं 24 दिसंबर 2018 को धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के अधिकार के अंतर्गत उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई।
आयोग ने तत्कालीन जिलाधिकारी को इसकी जांच सौंपी। तत्कालीन एडीएम ने जांच रिपोर्ट दी कि 2010 से बंद पड़ी सुरंग की सफाई और उसको खोलना जरूरी है। एडीएम की रिपोर्ट पर आयोग ने शहरी विकास सचिव से कुंभ मेला 2021 मद से टनल की सफाई करवाने के आदेश दिए।
कुंभ मेला प्रशासन ने इसके लिए 18 लाख 33 हजार की धनराशि आवंटित कर दी। टनल की सफाई के लिए पहली किश्त के रूप में सात लाख 33 हजार रुपये जारी भी कर दिए हैं। कुंभ प्रशासन ने इसके लिए टेंडर भी निकाल लिए हैं। समाजसेवी रविंद्र मिश्रा ने बताया कि आयोग ने तीन फरवरी 2021 सुनवाई में कार्य की प्रगति की समीक्षा करेगा। संवाद
शासन ने भीमगोडा कुंड में जलधारा की आपूर्ति कार्य के लिए 18.33 लाख के बजट को स्वीकृति दी है। सिंचाई विभाग उत्तराखंड को 7.33 लाख की पहली किस्त जारी कर दी गई है। सिंचाई विभाग के स्तर पर टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
- डॉ. ललित नारायण मिश्रा, अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला