फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Firecrackers burst outside Vandana Kataria house after women hockey team lost in Olympics

Tokyo Olympics: शर्मनाक, स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना और परिवार को जातिसूचक शब्द कहे

Thu, 05 Aug 2021 02:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Aug 2021 02:06 PM IST
सार

वंदना के परिजनों का आरोप है कि कुछ युवकों ने उनके घर के बाहर पटाखे फोड़े। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Haridwar News: Firecrackers burst outside Vandana Kataria house after women hockey team lost in Olympics
आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

घटना बेहद शर्मनाक है। एक ओर पूरा देश ओलंपिक में भारतीय महिला खिलाड़ियों की ऐतिहासिक कामयाबी पर उनकी हौसलाअफजाई कर रहा था, वहीं दूसरी ओर ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया के पड़ोसी उनके और उनके परिवार के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। यही नहीं, सेमीफाइनल में अर्जेंटाइना से भारत की हार पर आरोपियों ने वंदना के दरवाजे पर पटाखे भी फोड़े। 

विज्ञापन


वंदना के भाई चंद्रशेखर कटारिया की ओर से दी तहरीर के बाद  सिडकुल थाना पुलिस ने आरोपी सुमित चौहान, अंकुर, विजयपाल निवासी रोशनाबाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि इन युवकों ने खुशी मनाने के अंदाज में अपने कपड़े उतारकर डांस भी किया। पुलिस ने विजयपाल और अंकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर कटारिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी विजयपाल उनसे रंजिश रखता है। इसी के चलते उसने उनके घर के सामने पटाखे फोड़ते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोपियों पर देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो जेल भेजे
वंदना के भाई चंद्रशेखर की तहरीर पर आईपीसी की धारा 504 (किसी व्यक्ति को अपमानित/गाली गलौज करने) और अनुसूचित जाति/जनजाति संरक्षण अधिनियम की धारा 3 (1) के तहत अनुसूचित जाति के किसी व्यक्ति के लिए जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।
-सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसएसपी, हरिद्वार
 

ये था मामला

बता दें कि बुधवार को वंदना के परिजनों ने आरोप लगाया था कि कुछ युवकों ने उनके घर के बाहर पटाखे फोड़े। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया था। वंदना के परिजनों ने युवक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। परिजनों का कहना था कि आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। 

रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया भारतीय महिला हॉकी टीम में खेल रही हैं। वंदना ने क्वार्टर फाइनल मैच में हैट्रिक लगाकर न केवल भारतीय टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया बल्कि ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली खिलाड़ी भी बनी। बुधवार को सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम पूरे दमखम के साथ अर्जेंटीना की टीम से भिड़ी। कड़े मुकाबले में भारत की टीम 2-1 से हार गई। 


अभद्रता करने को लेकर हंगामा हो गया
वंदना के भाई सौरभ कटारिया और पंकज कटारिया ने बताया कि टीम के हारते ही कुछ युवकों ने उनके घर बाहर पटाखे जलाने शुरू कर दिए। आवाज सुनकर बाहर आए और युवकों से पटाखे न जलाने का अनुरोध किया। बताया जाता है कि युवक अभद्रता करने लगे। इस बात को लेकर हंगामा हो गया।

परिजनों ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। वंदना के भाई सौरभ कटारिया ने बताया कि आरोपी उनसे ईर्ष्या रखते हैं। जिसके कारण उन्होंने पटाखे छोड़े। सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला का कहना है कि बुधवार को इस मामले में लिखित शिकायत नहीं आई थी। 

भाई हुआ भावुक
वंदना के भाई लखन कटारिया के भावुक होने की भी खबर है। लखन ने कहा कि वंदना ने पिताजी से वायदा किया था कि वह सोनो का तमगा लेकर आएगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed