फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news: elephant broken wall of house and police wall, leopard attack on yoth

हरिद्वार: तीर्थनगरी में जंगली हाथियों ने मचाया हाहाकार, कई जगह दीवारें तोड़ीं, गुलदार ने बाइक सवार पर किया हमला

Fri, 10 Dec 2021 02:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 Dec 2021 02:22 PM IST
सार

पथरी के रानीमाजरा गांव में गुरुवार की रात में हाथी आबादी में घुस आया और हाथी ने उत्पात मचाते हुए ग्रामीण राजेश चौहान की दीवार तोड़ दी।

विज्ञापन
haridwar news: elephant broken wall of house and police wall, leopard attack on yoth
रिहायशी इलाकों में लगातार पहुंच रे हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी हरिद्वार में जंगली हाथियों के आबादी क्षेत्र में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को यहां हाथियों ने कई जगह तोड़-फोड़ कर दी है। वहीं जिले के धनौरी क्षेत्र में एक गुलदार ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन

ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी रोष

पथरी के रानीमाजरा गांव में गुरुवार की रात में हाथी आबादी में घुस आया और हाथी ने उत्पात मचाते हुए ग्रामीण राजेश चौहान की दीवार तोड़ दी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आबादी में हाथी के आने की सूचना रात में वन विभाग को दिए जाने के बाद भी कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी रोष बना हुआ है।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान सुशील सैनी ने बताया कि रात में करीब एक बजे आबादी में एक हाथी घुस आया और दो घंटे तक गांव की गलियों में घूमता रहा है। मोहित सैनी, देशराम सैनी, नीशू सैनी आदि ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों ने खेतों में गेहूं, सरसों व गन्ने की फसलों का नुकसान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने और रात में वनकर्मियों से गश्त कराने की मांग की है। वन रेंज अधिकारी दिनेश नौडियाल का कहना है कि शुक्रवार की सुबह उन्हें रानीमाजरा में आबादी में हाथी आने की जानकारी मिली है। वहीं हरिद्वार हाथियों ने पुलिस लाइन की दीवार भी तोड़ दी है।

 

ग्रामीणों ने गुलदार को भगाकर युवक की जान बचाई

वहीं धनौरी कोटा मुरादनगर मार्ग  पर आम वाली पुलिया के समीप  गुलदार ने शुक्रवार सुबह मंडी जा रहे बाइक सवार पर हमला कर दिया। पीछे से आ रहे ग्रामीणों ने गुलदार को भगाकर युवक की जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह अरविंद निवासी कोटा मुरादनगर किसी काम से रुड़की सब्जी मंडी जा रहा था। जैसे ही वह आम वाली पुलिया के समीप पहुंचा तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने बाइक सवार अरविंद पर झपट्टा मार दिया। जिससे उसकी बाइक गिर गई और युवक घायल हो गया। इतने में पीछे से आ रहे दूसरे ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया।

जस्ववाला गांव के पूर्व प्रधान देशराज, गौरव, जैनिश और आशीष का कहना है पिछले दो-तीन दिनों से आम वाली पुलिया के समीप गुलदार दिखाई पड़ रहा है। गुलदार की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

रेंजर राम सिंह का कहना है कि गश्ती टीम को लगातार गश्त करने को आदेशित कर दिया गया है। पिंजरा लगाने को लेकर उच्चधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed