फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: CM Pushkar singh Dhami said Joshimath ready for Chardham Yatra

Haridwar: सीएम धामी बोले- जोशीमठ चारधाम यात्रा के लिए तैयार, पिछले साल का आंकड़ा होगा पार

Sun, 09 Apr 2023 08:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Apr 2023 08:30 PM IST
सार

 CM Dhami Haridwar Visit: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिन यात्रियों का होटल बुक हो जाएगा, उनका चारधाम यात्रा का स्वत: ही पंजीकरण मान लिया जाएगा। चारधाम यात्रा के लिए आने वाले प्रत्येक यात्री को दर्शन कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
Haridwar News: CM Pushkar singh Dhami said Joshimath ready for Chardham Yatra
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मनगरी के दौरे पर पहुंचे सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी तक एक 11 लाख से अधिक यात्री चारधाम के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। उन्हें अनुमान है कि इस बार पिछले साल का 50 लाख का आंकड़ा पार होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिन यात्रियों का होटल बुक हो जाएगा, उनका चारधाम यात्रा का स्वत: ही पंजीकरण मान लिया जाएगा। चारधाम यात्रा के लिए आने वाले प्रत्येक यात्री को दर्शन कराए जाएंगे। 

विज्ञापन


Chardham Yatra: यात्रा मार्गों के होटलों में प्री-बुकिंग करने वालों को फायदा, टोल फ्री नंबर पर करें पता
विज्ञापन


कहा कि हरिद्वार चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव भी कहा जाता है। यहां से ही यात्रा शुरू होती है। अभी लोगों का आना जाना भी शुरू हो गया है। इसलिए चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए पहले से ही बैठक कर रहे हैं। चमोली के जोशीमठ में मैराथन बैठक में बड़ा अच्छा यात्रा का संदेश मिला है। जोशीमठ और उत्तराखंड के लोग चारधाम यात्रा के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

साजिश के तहत बनीं 1000 मजारें, खुद हटा लें वरना प्रशासन हटाएगा

सीएम धामी ने कहा कि एक सर्वे में उत्तराखंड में अतिक्रमण कर बनाई गई एक हजार से अधिक मजारें सामने आई हैं, जो बड़ी साजिश के तहत सालों से बनाई गई हैं। कहा कि देवभूमि में मजार जिहाद, लैंड जिहाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इनके पीछे जो भी है, उन्हें स्वयं ही हटाने के लिए कहा गया है, अन्यथा प्रशासन उन्हें हटाएगा

‘गर्मियों में बिजली-पानी पर विशेष ध्यान दें अफसर’

सीएम ने हरिद्वार भ्रमण के दौरान डामकोठी में अफसरों संग विकास कार्याें की समीक्षा लेते हुए कहा कि जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे। समय-समय पर ग्राम सभाओं में चौपाल लगाकर समस्याओं का प्रमुखता के साथ निस्तारण किया जाए। निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली, पानी आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। सब्सिडी की योजनाओं का लाभार्थियों को दिलाया जाए। हरिद्वार शहर और गंगा के घाटों की साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

डीएम ने सीएम को बताया कि चारधाम यात्रा को देखते हुए दुधाधारी या अन्य स्थानों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए भारी वाहनों की नो एंटी का समय निर्धारण करना, पार्किंग की उचित व्यवस्था आदि पर कार्य शुरू कर दिया गया हैै। इस मौके पर एसएसपी अजय सिंह, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता, सुरेश राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, सीडीओ प्रतीक जैन, एडीएम वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, एडीएम प्रशासन पीएल शाह आदि मौजूद रहे।


आचार्य महामंडलेश्वर का लिया आशीर्वाद

सीएम धामी ने रविवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री आशू चौधरी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed